Source :- LIVE HINDUSTAN
शरीर के अनचाहे बाल हटाने के लिए पुरुष शेविंग करना पसंद करते हैं। लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों पर रेजर चलाना नुकसानदायक हो सकता है और बाद में परेशानी की वजह बन सकता है। इसलिए यहां के बाल हटाने से पहले इन बातों को जानना जरूरी है।
आजकल पुरुष भी अपनी ग्रूमिंग और लुक्स पर काफी ध्यान देने लगे हैं। शरीर के अनचाहे बाल हटाना उनके इसी ग्रूमिंग रूटीन का जरूरी हिस्सा है। कई पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट्स, अंडरआर्म्स, बैक और हाथ-पैरों के बाल हटाना पसंद करते हैं, जिसके लिए शेविंग का तरीका अपनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बॉडी पार्ट्स पर शेविंग करना सही नहीं है? दरअसल कुछ बॉडी पार्ट्स ऐसे होते हैं, जो काफी सेंसेटिव होते हैं इसलिए शेविंग की वजह से कट लगने, जलन और इंग्रोन हेयर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं कुछ हिस्सों पर शेविंग की जरूरत होती ही नहीं है क्योंकि ये देखने में काफी खराब लग सकता है। ऐसे में पुरुषों को शरीर के कुछ हिस्सों पर शेविंग करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पुरुषों को इन 5 बॉडी पार्ट्स पर शेविंग नहीं करनी चाहिए
प्राइवेट पार्ट्स (बॉल्स और बट)
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स और हिप्स के आसपास की त्वचा काफी सेंसेटिव होती है। यहां शेविंग करते समय अगर जरा सी भी गलती हो जाए तो कट लगाने का खतरा हो सकता है। वहीं शेविंग के बाद खुजली, जलन और रेडनेस की समस्या भी हो सकती है। इन हिस्सों के बाल रिमूव करने के लिए आप सिरेमिक ब्लेड वाले ट्रिमर यूज कर सकते हैं। ये काफी सेफ रहते हैं और कट का कोई चांस नहीं रहता। इसके अलावा हेयर रिमूवल स्प्रे भी एक सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं।
हाथ और पैरों के बाल
पुरुषों के हाथ-पैरों पर बाल होना सामान्य है। अगर आप स्पोर्ट्स या ग्लैमर फील्ड से नहीं हैं, तो यहां के बाल पूरी तरह रिमूव करना जरूरी नहीं है। क्लीन शेव हैंड और फीट लड़कों पर वैसे भी अच्छे नहीं लगते हैं। हालांकि अगर आपके हाथ-पैर पर ज्यादा बाल हैं, तो ट्रिमर में क्लिपर लगाकर 2 या 3 नंबर पर सेट कर लें और एक्ट्रा बालों को रिमूव कर लें। इससे काफी क्लीन और पॉलिश्ड लुक लगता है।
अंडरआर्म्स का एरिया
अंडरआर्म्स की त्वचा भी काफी ज्यादा सेंसेटिव होती है। ऐसे में बार-बार शेविंग करने से जलन, रेडनेस और खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, हेयर फॉलिकल्स के दोबारा उगने पर खुजली और चुभन महसूस हो सकती है, जो काफी असहज करती है। ऐसे में शेविंग की जगह ट्रिमर इस्तेमाल करना ज्यादा सेफ और कंफर्टेबल ऑप्शन है।
भौंहों के बीच शेविंग ना करें
कुछ पुरूषों की दोनों आइब्रोज के बीच भी बाल होते हैं, जिन्हें यूनिब्रो कहा जाता है। कई लोग इन्हें हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं, जो सेफ नहीं है। इससे कट लगने का डर तो रहता ही है, साथ ही इस हिस्से पर बालों की ग्रोथ भी थिक आती है जो देखने में अच्छी नहीं लगती। ऐसे में यहां के बाल रिमूव करने के लिए आप रेजर की जगह प्लकर (Plucker) इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बाल जड़ से निकल जाते हैं और कई दिनों तक ग्रो नहीं होते।
पीठ के बाल
पीठ पर घने बाल होना लड़कों में काफी कॉमन है। लेकिन पीठ के बीच वाले हिस्से तक खुद रेजर पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। इससे शेविंग के दौरान कट लगने और त्वचा में जलन होने का चांस रहता है। इसलिए पीठ के बाल हटाने के लिए सामान्य रेजर की जगह बैक शेवर का इस्तेमाल करें या किसी प्रोफेशनल की मदद लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


