Home LIFESTYLE NEWS HINDI शादी की अनोखी रस्में: तेल पूजने से होती है रस्मों की शुरुआत,...

शादी की अनोखी रस्में: तेल पूजने से होती है रस्मों की शुरुआत, वहीं मिट्टी का कलश होता है ब्याह का साक्षी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूपी में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शादी की रस्में भी स्टार्ट हो गई हैं। इन्हीं रस्मों में शामिल है तेल पूजने और कलश सजाने की परंपरा। जिसके बगैर शादी पूरी नहीं होती, क्या आप जानते हैं ये परंपरा?

शादी-विवाह का सीजन स्टार्ट हो चुका है। हिंदू धर्म में शादी के अनोखे और बेहद धार्मिक रीति-रिवाज होते हैं क्योंकि शादी एक पवित्र बंधन होता है, जिसे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ पूरा किया जाता है। लेकिन शादी में केवल अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लेना ही एक रीति नहीं है। इसके अलावा भी कई सारी रस्में होती है। जिन्हें शादी के पहले ही निभाया जाता है और ये सारी रस्मों से ही शादी की तैयारियां शुरू होती है। इन्हीं में से एक है कलश की स्थापना और तेल पूजन। यूपी में इन दोनों रस्मों के बिना शादी पूरी नहीं होती। दरअसल, हिंदू घरों में जब बेटी के घर शादी की तैयारियां होती है तो उन रस्मों में से एक रस्म होती है कलश की स्थापना। जिसे कलश गोंठना भी कहते हैं। वहीं तेल पूजन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही घरों में किया जाता है।

मिट्टी के कलश को साक्षी मानकर होता है ब्याह

मान्यता है कि जिस जगह कलश स्थापित किया जाता है, वहां पर देवी-देवता आते हैं। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की शुरुआत के लिए कलश की स्थापना जरूर की जाती है। पूजा में जिस तरह कलश की स्थापना की जाती है। ठीक उसी तरह विवाह की रस्मों को शुरू करने से पहले घर में कलश स्थापित किया जाता है। मातृपूजन के दिन बेटी के घर में कलश की स्थापना की जाती है। जिसे खास तौर पर घर की बेटी-बहन सजाती हैं।

विवाहित बेटी या बहन सजाती हैं कलश

जिस कलश को शादी के लिए स्थापित किया जाता है। उसे सबसे पहले घर की विवाहित बेटी या बहन गाय के गोबर, धान से सजाती हैं। जिसे स्थानीय भाषा में कलश गोंठना बोलते हैं। इन रस्मों को पूरा करने पर बेटियों और बहनों को शगुन दिया जाता है। पूरी शादी इसी कलश को साक्षी मानकर ही किया जाता है।

शादी के बाद कलश क्या क्या होता है

एक बार शादी हो जाए तो इस कलश में रखे जल को पेड़-पौधों में डालकर कलश को विसर्जित किया जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर इसे पूरे सालभर बचाकर रखते हैं और इसे फूटने नहीं देते। उसके बाद विसर्जित करते हैं। तो हैं ना ये ब्याह की एक अनूठी रस्म, जिसमे बिना कलश की स्थापना के शादी की रस्में शुरू नहीं होती।

तेल पूजन से होती है रस्मों की शुरुआत

वहीं शादी की रस्मों की शुरुआत तेल पूजन के साथ होती है। जिसमे सरसों के तेल को देवी मां को चढाते हैं और फिर दूल्हा या दुल्हन को घर की बेटियां लगाकर पास-पड़ोस, रिश्तेदार की महिलाओं को बाटा जाता है। साथ में चने की दाल और गुड़ को भी देने की परंपरा है। इस रस्म को पूरा करने के साथ ही ब्याह की बाकी रस्मों को शुरू किया जाता है।

पीली साड़ी में सजती है दुल्हन

सबसे खास बात यूपी की दुल्हन की शादी के सात फेरे लाल जोड़े में नहीं बल्कि पीले जोड़े में होते हैं। दरअसल, शादी की रस्मों के लिए दुल्हन को पीले रंग की साड़ी पहनाई जाती है। और, शादी के सात फेरे लहंगे में बिल्कुल नहीं किए जाते हैं। तो ज्यादातर दुल्हन फोटो सेशन और वरमाला के बाद पीली साड़ी में ही सात फेरे लेती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN