Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/sohel_khan_salman_khan_1783250162421_1783250175059_2247022c-cd96-45bc-b0f5-977098520e59.jpgसलमान खान के भाई एक्टर सोहेल खान हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सोहेल ने अपने पिता, मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान की सेहत से जुड़ी एक डरावनी घटना के बारे में बात की।
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो पर इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो पर एक बेहद बड़ा धमाका हुआ है। शो पर सलमान खान के भाई सोहेल खान और एगु स्टेनली के बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की। उनके घर में आते ही घर की एनर्जी बदल गई है। अलायंस के लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल खान ने कुछ इस तरह से बातें शेयर की, जिसने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया।
सोहेल खान ने शो में की वाइल्डकार्ड एंट्री
सलमान खान के भाई एक्टर सोहेल खान हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सोहेल ने अपने पिता, मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान की सेहत से जुड़ी एक डरावनी घटना के बारे में बात की। उस मुश्किल और भावुक समय को याद करते हुए सोहेल ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले जब उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उन्हें डर था कि वे उन्हें खो देंगे।
17 फरवरी को सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
दरअसल, इस साल की शुरुआत में, 17 फरवरी को सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक महीने के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। सोहेल ने खुलकर बताया कि सलीम की हालत बहुत गंभीर हो गई थी और अस्पताल में रहने के दौरान वे ‘सेमी-कोमा’ जैसी स्थिति में चले गए थे। उस मुश्किल और भावुक समय को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि अब वे अपना ज्यादातर समय अपने माता-पिता के साथ बिताते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि समय ही सबसे कीमती तोहफा है जो कोई अपने सबसे खास को दे सकता है।
डॉक्टर ने कहा था कि आप उन्हें खो सकते हैं
उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो मुझे डर लगता है। जब कुछ हफ्ते पहले मेरे पिता बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वे ‘सेमी-कोमा’ जैसी हालत में चले गए थे और मैं अस्पताल में उनके साथ ही था। मेरा दिल बैठ गया था। डॉक्टर ने कहा था कि आप उन्हें खो सकते हैं। मेरे माता-पिता मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। अगर डैडी को कुछ हो गया, तो मुझे नहीं पता कि मैं कैसे संभाल पाऊंगा। मेरे लिए, मेरे माता-पिता ही मेरी जिंदगी हैं, मेरा सब कुछ हैं।” गेम और स्ट्रैटेजी के बीच सोहेल की इन बातों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
डॉक्टरों ने सलीम खान के बारे में क्या कहा?
सलीम का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया था कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनका ब्लड प्रेशर ‘हाई’ था और उन्हें शरीर में कुछ ‘झटके’ भी महसूस हो रहे थे। डॉक्टर ने आगे कहा था, “हमें कुछ जांचें करनी थीं और हमने एक छोटा सा प्रोसीजर किया। न्यूरोसर्जन ने DCA प्रोसीजर किया जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया। जब वे आए थे, तो पूरी तरह होश में और फिट लग रहे थे। उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे हमने ठीक कर दिया। इसके लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




