Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान इस साल नहीं करेंगे SRK Day इवेंट, टीम ने फैन...

शाहरुख खान इस साल नहीं करेंगे SRK Day इवेंट, टीम ने फैन क्लबों को बताई यह वजह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/Kings_1793167007273_IxVU_1793167012091_9urM_edd8f99a-609f-47fe-90f1-56457708d954_Vele.jpg

शाहरुख खान के फैंस इस बार किंग खान का बर्थडे उनके साथ सेलिब्रेट नहीं कर सकेंगे। क्या वजह है? चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक मायूस करने वाली खबर आई है। इस साल किंग खान का बर्थडे थोड़ा अलग होगा, क्योंकि शाहरुख की टीम ने बताया है कि सालाना आयोजित होने वाला SRKDay इवेंट इस साल 2 नवंबर को नहीं होगा। इस खास मौके पर शाहरुख खान के ढेरों फैंस उनके मुंबई वाले बंगले (मन्नत) के बाहर जमा हो जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से शाहरुख खान के चाहने वाले उनके घर के बाहर शाहरुख खान की एक झलक पाने को जमा हो जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की टीम ने उनके फैन क्लबों को सूचित किया है कि इस साल कोई इवेंट नहीं होगा।

इस साल नहीं होगा SRK Day

सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने यह फैसला अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ पर फोकस करने को ध्यान में रखकर लिया है। हालांकि शाहरुख खान के फैंस को यह भी सूचना दी गई है कि फिल्म ‘किंग’ की रिलीज से पहले एक दूसरी गैदरिंग जरूर आयोजित की जा सकती है। इससे यह भी मैसेज मिलता है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म को लेकर कितने सीरियस हैं, और किस तरह वह अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज को न सिर्फ लार्जर दैन लाइफ, और फैंस के लिए स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं।

शाहरुख खान ने भेजा यह मैसेज

शाहरुख खान के फैन क्लबों को जो मैसेज SRK की टीम की तरफ से पहुंचाया गया है, उसमें लिखा गया है, “आप लोग जो प्यार और समर्पण भाव शाहरुख खान के प्रति रखते हैं वह उनके लिए बहुत ज्यादा कीमती है। हम आपके द्वारा की गए कामों और कोशिशों को देखते हैं और उनकी बहुत सराहना करते हैं। खासतौर पर वो कोशिशें, जो आप किंग की रिलीज से पहले कर रहे हैं।” टीम ने शाहरुख खान के फैन क्लबों को बताया, “हम समझते हैं कि आपके और आपके मेंबर्स के लिए SRK Day का क्या मतलब है।”

आगे होगा इससे भी बड़ा इवेंट

शाहरुख खान की टीम ने लिखा है कि हम जानते हैं आप सभी लोग हर साल साथ में शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इंतजार करते हैं। शाहरुख खान खुद कई बार यह बात कह चुके हैं कि उन्हें हर साल अपने फैंस के साथ अपना बर्थडे मनाना बहुत अच्छा लगता है। टीम ने बताया है कि शाहरुख खान इस साल क्योंकि किंग को लेकर बिजी हैं, इसलिए इस बार यह इवेंट सेलिब्रेट करना मुमकिन नहीं हो सकेगा। आगे इससे भी बड़ा इवेंट सेलिब्रेट करने के लिए टीम इससे भी बड़ा वेन्यू प्लान कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN