Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान, सलमान खान नहीं ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स,...

शाहरुख खान, सलमान खान नहीं ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स, नेटवर्थ सुन लगेगा झटका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/shah_rukh_khan_salman_khan_10_02_1790960436252_UgIl_1790960445944_XXne_518bf6d1-cc9d-4a5f-b79a-566d6bfc4008_QRgs.png

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स कौन है? अगर आप शाहरुख खान, सलमान खान या अमिताभ बच्चन का नाम सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स के बारे में। 

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स शाहरुख खान, सलमान खान या अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार हैं। भूषण कुमार की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 36 हजार करोड़ से ज्यादा है। Hurun Rich List में भूषण कुमार बॉलीवुड के इकलौते शख्स है जिनका नाम टॉप 100 की लिस्ट में है।

कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स?

Hurun Rich List के मुताबिक, भूषण कुमार की नेटवर्थ 36,300 करोड़ है। भूषण कुमार का नाम लिस्ट में 87वें नंबर पर है और वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इकलौते शख्स हैं जो टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हैं। लिस्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। रिच लिस्ट के मुताबिक, भूषण की संपत्ति लिस्ट में शामिल अन्य बॉलीवुड हस्तियों की कुल अनुमानित नेट वर्थ से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म? विवेक अग्निहोत्री ने मिलाया भूषण कुमार से हाथ!

कितनी है शाहरुख, अमिताभ और ऋतिक की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की अनुमानित नेट वर्थ में पिछले साल के मुकाबले 2,490 करोड़ रुपये की कमी आई है। उनकी मौजूदा अनुमानित नेट वर्थ 10 हजार करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, पिछले साल उनकी अनुमानित नेटवर्थ 1,630 करोड़ थी। अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट में काफी निवेश किया है। वहीं, सलमान खान की नेटवर्थ इस साल 3000 करोड़ रुपये आंकी गई है। ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी बढ़त देखने को मिली है। उनकी नेटवर्थ 2500 करोड़ हो गई है।

लिस्ट से बाहर हुए करण जौहर और जूही चावला

इस लिस्ट में पिछले साल जूही चावला और करण जौहर का नाम भी था, लेकिन इस साल इन दो सेलेब्स का नाम लिस्ट में नहीं है। बॉलीवुड के लोगों के अलावा इस लिस्ट में रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। उनकी नेटवर्थ 16,000 करोड़ दर्ज की गई है।

कौन हैं भूषण कुमार, 19 साल की उम्र में संभाली थी टी-सीरज की कमान

भूषण कुमार की बात करें तो वो भारत की सबसे बड़ी संगीत और फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक टी-सीरीज के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। भूषण कुमार टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद भूषण कुमार ने मात्र 19 साल की उम्र में कंपनी की कमान संभाली थी।

कब हुई थी गुलशन कुमार की मौत?

गुलशन कुमार का निधन 12 अगस्त, 1997 में हुआ था। गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब टी-सीरीज अपने पीक पर था उसी साल गुलशन कुमार की हत्या हो गई थी। गुलशन कुमार हर रोज की तरह जब मंदिर से दर्शन करके निकले तब हमलावरों ने उनपर गोलियां दाग दी। गुलशन कुमार की हत्या में अंडरवर्ल्ड का हाथ था। इस घटना से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,गुलशन कुमार की हत्या के मामले में शूटर अब्दुल रऊफ मर्चेंट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, और जनवरी 2026 में उसकी जेल में ही मौत हो गई थी।

कब हुई थी टी-सीरीज की स्थापना?

गुलशन कुमार ने टी-सीरीज की स्थापना 11 जुलाई, 1983 को की थी। हालांकि, कंपनी को बड़ा ब्रेक साल 1988 में मिला था। 1988 में आमिर खान और जूही चावला की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने के 80 लाख कैसेट बिके थे। इसके बाद, साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी के म्यूजिक एल्बम ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN