Home LIFESTYLE NEWS HINDI शाहिद कपूर की बीवी ने शेयर किया घर का हेल्थ बार, बच्चों...

शाहिद कपूर की बीवी ने शेयर किया घर का हेल्थ बार, बच्चों के ईवनिंग स्नैक्स का परमानेंट सॉल्यूशन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर हेल्थ एंड वेलनेस के लिए जानी जाती है। इस बार उन्होंने अपने घर के खास कोने को शेयर किया है जो उनका हेल्थ बार है और वहां पर बच्चों से लेकर बड़ों के हेल्दी स्नैक्स के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

बच्चे तो बच्चे होते हैं, फिर वो सेलिब्रेटी के हों या फिर किसी साधारण इंसान के। अब शाहिद कपूर की बीवी मीरा कपूर ने अपने घर के एक खास हिस्से का वीडियो शेयर किया है। जो उनके बच्चों के शाम के अनहेल्दी स्नैक्स को हेल्दी बनाकर रखने में मदद करता है। दरअसल, बच्चे हमेशा शाम के वक्त कुछ खाने की डिमांड करते हैं। इस वक्त अगर उन्हें कुछ हेल्दी फूड ऑफर किए जाए तो धीरे-धीरे वो हैबिट में शामिल हो जाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स या फिर प्रोटीन बार जैसी चीजों को किचन के ड्राअर वगैरह में रखा जाता है। लेकिन मीरा कपूर ने दिखाया कि कैसे वो घर के एक खास हिस्से को हेल्थ बार बनाकर रखती हैं जो उनके बच्चों को आसानी से हेल्दी स्नैक्स फीड कराने में मदद करता है।

मीरा कपूर ने दिखाया हेल्थ बार

मीरा कपूर ने बताया कि अक्सर लोग अपने ड्राई फ्रूट्स, नट्स, सीड्स जैसे हेल्दी स्नैक्स को कबर्ड या फिर पैंट्री में रखते हैं जो आसानी से बच्चों को नहीं मिलते। ऐसे में उन्होंने एक हेल्दी सेटअप क्रिएट किया है, जिसे उन्होंने हेल्थ बार नाम दिया है। इस सेटअप में वो छोटे सेक्शन बनाकर उसमे काजू, बादाम, किशमिश, हेजलनट्स जैसे सारे ड्राई फ्रूट्स, नट्स एंड सीड्स को रखती हैं। साथ ही प्रोटीन बार्स और होममेड चिक्की, लड्डू को भी इसी जगह पर रखती हैं। ये सारे हेल्दी स्नैक्स कांच के जार में हैं जो बड़े आसानी से दूर से ही नजर आ जाते हैं। और बच्चों की पहुंच में हैं।

हेल्थ बार में खुद की हेल्दी ड्रिंक का भी सामान

यहीं नहीं मीरा कपूर ने दिखाया है कि कैसे अपनी हेल्दी आदतों को भी बनाया जा सकता है। उन्होंने हेल्थ बार में अपने में नारियल पानी में मिक्स करने वाले हेल्दी पाउडर जैसे मोरिंगा को भी उसी जगह पर प्लेस किया है। साथ ही बगल में स्ट्रॉ, स्पून वगैरह को भी रखा गया है। जिससे आसानी से आपको कटलरी वगैरह एक ही जगह पर मिल जाए और आप हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकें।

मीरा कपूर का ये आइडिया है बेस्ट

आमतौर पर घरों में लोग इन सारी चीजों को किचन के किसी एक कोने में रखते हैं। लेकिन खुद को हेल्दी रखना है तो ऐसी चीजों को डाइनिंग हॉल जैसे एरिया में जहां सब आसानी से पहुंच सकें रखें। हेल्दी टी, पाउडर एंड ड्रिंक्स जब एक जगह पर होंगे और साइड में कप वगैरह रखे होंगे तो आप इन हेल्दी चीजों को भूल नहीं पाएंगी। शाम के वक्त ये हेल्दी ड्रिंक्स एंड स्नैक्स आसानी से मिल जाएंगे। जिससे अनहेल्दी ऑप्शन खोजने की जरूरत महसूस नहीं होगी। तो अगर आप अपने रूटीन में जंक फूड, चिप्स और अनचाही क्रेविंग्स को कम करना चाहते हैं और बच्चों को भी हेल्दी डाइट की हैबिट लगाना चाहते हैं तो शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर का ये हेल्थ बार वाला कॉन्सेप्ट यूजफुल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN