Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/shilpa_shinde_1780550173736_1780550173956_8810126d-9b63-4dfe-9697-fffa0c2263d6.jpgभाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाबी शिल्पा शिंदे गलत वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने 9 साल पुरानी एक कॉन्ट्रोवर्सी को हवा दे दी है जिसके लपेटे में वह खुद आ गईं। आखिर क्या हुआ था, यहां जानें पूरा मामला।
शिल्पा शिंदे 9 साल पुराने झूठ का कनफेशन करके कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई हैं। उन्होंने बताया कि साल 2016 में भाबीजी घर पर हैं शो को लेकर जो विवाद हुआ था, उसमें शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप लगाया था। एलिगेशन भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि सेक्शुअल हैरासमेंट का था। शिल्पा अब सफाई दे रही हैं कि उनकी आत्मा पर बोझ था इसलिए उन्होंने इसको सबके सामने बोल दिया। मेकर्स ने भी उनकी बदनामी की थी तो उन्होंने ऐसा किया। हालांकि कई लोग शिल्पा को इस हरकत के लिए गलत ठहरा रहे हैं। आखिर क्या था पूरा मामला जो अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया, यहां जानिए।
2016 में झगड़कर निकली थीं शिल्पा
शिल्पा 2016 में इस शो से लड़-झगड़कर निकली थीं। उस वक्त यह टीवी इंडस्ट्री की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी थी। शिल्पा ने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज करवाया था। बाद में उनका सेटलमेंट हो गया और यह मामला वक्त के साथ लोग भूल गए।
कुछ महीने पहले शो में वापसी
दिसंबर 2025 में शिल्पा शिंदे की भाबीजी घर पर हैं 2.0 में वापसी की खबर आई। अंगूरी भाभी की वापसी से फैंस तो खुश थे पर सुगबुगाहट भी शुरू हुई कि आखिर इतने बड़े विवाद के बाद शिल्पा ने शो में वापसी क्यों की।
क्या है रीसेंट विवाद की वजह
शिल्पा शिंदे भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर आईं। यहां उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने जो आरोप लगाया था वो झूठा था। शिल्पा ने बताया कि उनका पेमेंट लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो कहा गया कि मामला गंभीर होगा तब ही रिपोर्ट लिखेंगे। शिल्पा ने इस वजह से झूठा केस किया। इस बात पर शिल्पा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनको अरेस्ट करने की मांग भी उठ रही है।
उस वक्त क्या था झगड़ा
भाबीजी घर पर हैं साल 2015 में आया था। 2016 में शिल्पा शिंदे ने अचानक शो छोड़ दिया। तब उनका आरोप था कि पेमेंट लटका है और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कुछ झगड़ा है। मेकर्स ने भी उन पर अनप्रोशनल होने और सेट पर नखरे करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ा और शिल्पा पुलिस के पास पहुंच गईं। उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवा दी। बाद में शिल्पा और प्रोड्यूसर्स के बीच सेटलमेंट हो गया। दोनों के बीच ये डील भी हुई कि मीडिया में इस बारे में कोई बात नहीं करेगा।
ट्रोलिंग के बाद क्या बोलीं शिल्पा
भारती के पॉडकास्ट में सच बोलने के बाद शिल्पा ट्रोल हो रही हैं। इस पर शिल्पा का कहना है कि उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर कैंपेन चलाए जा रहे हैं। वह इस झूठ के साथ नहीं रह पा रही थीं। उन्होंने ये भी कहा कि ये आरोप लगाने के पीछे वजह पैसा कभी नहीं थी। मेकर्स ने भी उनका नाम खराब किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






