Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/ssah_1780739512458_1780739528047_d57b019e-bcc9-4aa7-8d2a-f9ae611b2eac.jpgशिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और इसके जरिए ट्रोल्स को अपना जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।
शिल्पा शिंदे कुछ समय से अपने एक बड़े खुलासे के बाद से काफी ट्रोल हो रही हैं। शिल्पा ने कहा कि उन्होंने जो सालों पहले भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो झूठा था। इन सबके बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्ट्रेस के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन की डिमांड मांगी थी और अब शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी बात रखई है।
शिल्पा बोलीं जो उखाड़ना है उखाड़लो
शिल्पा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अलग-अलग पोज दे रही हैं और उसमें बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया है चारों तरफ है मेरे ही चर्चे। वीडियो में शिल्पा ने लिखा है कि ऐसी महिला बनो जो हमेशा यह बोलने को तैयार रहे कि जो उखाड़ना है उखाड़लो। वीडियो को शेयर कर शिल्पा ने लिखा है, जलने वालो जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला कर खत्म कर दो।
शिल्पा ने सालों बाद बताया सेक्सुअल हैरेसमेंट का सच
दरअसल, कुछ दिनों पहले शिल्पा ने भारत सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि मैंने जो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का वो गलत था। लेकिन तब मेरे पास यही ऑप्शन बचा था। शिल्पा ने यह भी कहा था कि वह इतने समय से इस झूठ के बोझ में थीं, लेकिन अगर उनको जेल होती तो मैं उनकी जगह आज जेल चली जाती।
हिना खान और शिल्पा के बीच जंग
शिल्पा के इस स्टेटमेंट के वायरल होने के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर इसे शर्मनाक बताया और कहा कि कोई महिला ऐसा कैसे कर सकती है। हिना के इस स्टेटमेंट पर फिर शिल्पा ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग बीमारी और परिवार के सदस्य की मौत पर पब्लिसिटी लेते हैं।
बता दें कि शिल्पा और हिना साथ में बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। शो में दोनों के बीच टफ कॉम्पटिशन था। इतना ही नहीं दोनों फिनाले में टॉप 2 तक पहुंच गई थीं जिसमें शिल्पा जीत गई थीं और हिना फर्स्ट रनरअप थीं।
शिल्पा के खिलाफ एक्शन की हो रही मांग
वहीं अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने शिल्पा के खिलाफ एक्शन लेने की सोच रहे हैं। खैर देखते हैं कि आगे इस मामले पर आगे क्या होता है। लेकिन जहां शिल्पा के फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कई उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



