Home rss world hindi शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश वापसी का किया ऐलान, बोलीं- जबरदस्ती...

शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश वापसी का किया ऐलान, बोलीं- जबरदस्ती निकाला गया

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है।। उनके साथ में बेटे जॉय और पूर्व क्रिकेटर और आवामी लीग के नेता शाकिब अल हसन भी ऑनलाइन मौजूद हैं। 

आज से ठीक दो साल पहले बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी गद्दी छोड़कर भारत आना पड़ा था। उसके बाद से उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया। हालांकि, कई बार उनके बयान जारी हुए हैं। लेकिन वह नजर नहीं आई। आज उस घटना के दो साल पूरे होने के मौके पर शेख हसीना दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबोधित कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ बांग्लादेशी आवामी लीग के कई बड़े नेता, उनके बेटे जॉय और पूर्व क्रिकेटर और नेता शाकिब अल हसन भी ऑनलाइन रूप से मौजूद हैं।। यहां पर वह भी ऑडियो के जरिए कनेक्ट हुई हैं।

लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए इसके लाइव अपडे्स

7.25PM- शेख हसीना ने कहा, “मैंने कहा है कि मैं बांग्लादेश आऊँगी। तारीख और कब आऊंगी इसके बारे में मैं जल्दी ही घोषणा करूंगी। मैं यह मानती हूं कि बांग्लादेश के लोगों ने बहुत झेला है। दिसंबर का महीना हमारी जीत का महीना है। इसलिए मैं दिसंबर में जाना चाहती हूं। बांग्लादेश को आज बदलाव की जरूरत है। बांग्लादेश को आज संवैधानिक बदलाव की जरूरत है। बांग्लादेशी लोगों को आज संवैधानिक न्याय की जरूरत है। आर्थिक, राजनीतिक रूप से न्याय की जरूरत है।हां, वहां पर चुनाव हुए थे, लेकिन इसके बाद भी अभी भी लोगों की हत्याएं क्यों जारी हैं? उन्होंने हमारे सारे सिंबल नष्ट कर दिए हैं। मुक्ति संग्राम की निशानियां मिटा दी हैं। हमें उन्हें वापस लाना होगा। क्योंकि बांग्लादेश हमारा गर्व है। हमें अपने गर्व को वापस लाना होगा। ताकि हमारे लोग गर्व के साथ कह सकें कि हमने अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी है।”

7.23PM- शेख हसीना के बेटे जॉय ने एक सवाल का जवाब देते हुए भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सत्ता से हटने के बाद भी भारत सरकार शेख हसीना के साथ राष्ट्राध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके प्रवास के दौरान उन्हें बेहद सम्मान, सेवाएँ और सुरक्षा दी गई।

7.12PM-क्या शेख हसीना कभी बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना?

इस सवाल का जवाब देते हुए बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले भी सत्ता से बाहर रहते हुए बांग्लादेश लौट चुकी हैं। उन्होंने याद किया कि 80 के दशक में वह वापस लौटी थीं। उस वक्त उन्हें कोई नहीं रोक सका था। उन्होंने कहा, “जियाउर रहमान ने 1981 में बांग्लादेश लौटने से मुझे रोकने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं रोक पाए।”

7.12PM-शेख हसीना ने कहा कि तारिक रहमान की सरकार कर्ज लेकर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BNP सरकार हर महीने बांग्लादेश बैंक से 700-900 करोड़ टका ‘कर्ज लेकर चल रही है’। उन्होंने दावा किया कि कई कारखाने बंद हो गए हैं और बहुत से उद्योगपति और कारोबारी या तो देश छोड़कर भाग गए हैं या छिप गए हैं।

7.11PM-हमने बांग्लादेश को राइजिंग टाइगर ऑफ बांग्लादेश बनाया था- शेख हसीना

7.09PM शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार ने पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को खुले तौर पर सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस की सरकार के पुलिसकर्मियों के हत्यारों को सुरक्षा देने के एक फैसले ने उनके असली मकसद को उजागर कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच शुरू की थी लेकिन मुहम्मद यूनुस की अवैध अंतरिम सरकार ने उसे रोक दिया। वह सवाल करती हैं कि अगर वे डरे हुए नहीं थे, तो उन्होंने सच सामने क्यों नहीं आने दिया?

7.07-PM शेख हसीना ने कहा कि आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला हो रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, जजों, सांस्कृतिक हस्तियों और यहां तक ​​कि रिक्शा चालकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हसीना कहती हैं, “जो लोग मुक्ति संग्राम (लिबरेशन वॉर) के पक्ष में खड़े हैं, उन पर हमले हो रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी ठहराए गए उग्रवादियों को रिहा कर दिया गया है।

7.05PM-शेख हसीना ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान करीब 450 से अधिक पुलिस थानों में आग लगा दी गई। उन थानों में लोग मौजूद थे। वह जिंदा ही जल गए। उन्होंने कहा, ” 450 से अधिक पुलिस स्टेशनों में आग लगाई गई, सरकारी इमारतों पर हमले किए गए और अधिकारियों की हत्या की गई।” उन्होंने सवाल किया कि क्या कानून प्रवर्तन एजेंसियों का यह कर्तव्य नहीं था कि वे व्यवस्था बनाए रखें?

6.55PM- बांग्लादेश के लिए अपने परिवार के नरसंहार को याद कर शेख हसीना के निकले आंसू

6.52PM- शेख हसीना ने कहा, “पिछले दो सालों के दौरान मैंने अपने प्यारे बांग्लादेश को मुश्किलों से गुजरते हुए देखा है। यह वह बांग्लादेश नहीं है, जिसे हमने बनाया था। यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसके लिए 1971 में 30 लाख लोगों ने अपनी जान दी थी। मैं जुलाई और अगस्त 2024 की सच्चाई से अपनी बात शुरू करना चाहती हूँ। यह छात्रों का कोई शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था। शुरू से ही, मेरी सरकार ने बातचीत, कानूनी प्रक्रिया और धैर्य के ज़रिए इस मुद्दे को शांति से सुलझाने की कोशिश की। लेकिन सुधार की बात की आड़ में, कुछ संगठित समूह छात्रों की माँगों को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने की कोशिश कर रहे थे।”

6.50PM- यह वह बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए 30 लाख लोगों ने अपनी जान दी थी- शेख हसीना

6.48PM- शेख हसीना के बेटे ने कहा कि बांग्लादेश एक नया पाकिस्तान बन गया है। भारत को इस बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश अगला पाकिस्तान बन गया है। यह बदलाव भारत के लिए चिंता की बात है।”

6.45PM-शेख हसीना बेटे साजीब वाजेद जॉय ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता गिरने के बाद लगातार हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस के शासन काल के दौरान भी यह हत्याएं जारी रहीं। अब इस सरकार के दौरान भी जारी हैं। उन्होंने कहा, “हत्याएं जारी हैं। और इसके लिए कोई उचित कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। सरकार ने 5 अगस्त, 2024 से राजनीतिक हत्याओं को कानूनी मान्यता दे दी है।”

6.42PM- बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

SOURCE : LIVE HINDUSTAN