Home LIFESTYLE NEWS HINDI संडे की शाम घर वालों को खिलाएं तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो, रेस्तरां जैसा...

संडे की शाम घर वालों को खिलाएं तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो, रेस्तरां जैसा स्नैक खाकर सब हो जाएंगे खुश

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाम के समय अगर आप अपनी फैमिली के लिए कुछ डिफरेंट स्नैक बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो बनाकर तैयार करें। बारिश वाली शाम में चटनी के साथ ये गर्मा-गरम स्नैक्स स्वाद में लाजवाब लगते हैं।

संडे एक ऐसा दिन है जब परिवार के अधिकतर लोगों की काम से छुट्टी होती है और वह पूरा दिन परिवार के साथ बिताते हैं। इस दिन की शाम को परिवार के साथ बैठकर कुछ चटपटा-टेस्टी स्नैक खाते हुए बात करने का मजा अलग ही होता है। बारिश के मौसम में अगर आप घर की बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो परिवार वालों के लिए टेस्टी तंदूरी स्टफ्ड आलू बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और इनका तंदूरी फ्लेवर भी काफी अच्छा लगता है। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। सीखिए, इस टेस्टी स्नैक को बनाने का तरीका।

तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो बनाने की सामग्री

स्टफिंग के लिए

-200 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ

-2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू

-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

-2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

-आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

– 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

-आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

– स्वादानुसार नमक

मैरिनेशन के लिए

-आधा कप गाढ़ा दही

-दो बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन

-एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल

-एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

-आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

-आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-एक बड़ा चम्मच नींबू का रस

-स्वादानुसार नमक

आलू के लिए

– 4 बड़े आलू

– डीप फ्राई करने के लिए तेल

परोसने के लिए

-हरी चटनी

तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो बनाने की विधि

  1. इस टेस्टी स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले आलू धोएं और फिर छील लें।
  2. अब एक गोल चम्मच की मदद से आलू को खोखला करें। आलू खोखला करते समय ध्यान रखें कि नीचे का हिस्सा साबुत रहे।
  3. अब आलू को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें और फिर उन्हें ठंडा होने दें।
  4. अब आलू की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए पनीर को कद्दूकस करें और इसमें सभी चीजें मिक्स कर दें। इस तैयार मिक्स को आलू में अच्छी तरह भरें।
  5. मैरिनेशन की सभी सामग्री को चिकना होने तक फेंटें, फिर स्टफ्ड आलू पर इसे समान रूप से लगाएं।
  6. अब सभी आलू को ग्रिल या एयर फ्राई करें। आलू में हल्का कालापन आने और अच्छी तरह से पकने तक आलू सेक लें।
  7. आधा काट लें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

टिप

आलू को खोखला करने के लिए फल काटने वाले गोल चम्मच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN