Home rss world hindi सऊदी अरब की राजधानी रियाद में धमाका, कई फ्लाइट्स में देरी, हवाई...

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में धमाका, कई फ्लाइट्स में देरी, हवाई हमले का अलर्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सऊदी अरब की राजधानी में इंटरनेशनल एयरोपोर्ट के पास धुआं के गुबार देखा गया है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम एक धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि, अभी तक सऊदी सरकार ने इसकी  पुष्टि नहीं की है।

पश्चिम एशिया में हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उलझे सऊदी अरब के लिए परेशानी बढ़ गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कम से कम एक धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि धमाके की वजह क्या है। लेकिन आसपास से निकल रहे यात्रियों ने आसमान में बड़ा धुआं का गुबार देखा है। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं दी है।

एएफपी से बात करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने आपबीती बताई। उसने कहा, “हमने एयरपोर्ट की तरफ काला धुआं और आग देखी है।” इसी बीच फ्लाइटरडार 24 के डाटा में भी कई फ्लाइट के आने और जाने के समय में देरी दिखाई गई है। वेबसाइट पर 3.5 और 5 के बीच डिले इंडेक्स का मतलब है कि लंबी देरी और कई फ्लाइट्स के रद्द होने जैसी बड़ी दिक्कतें हैं।

बता दें, अभी तक सऊदी सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि धमाके या फिर आग लगने की वजह क्या थी। हालांकि, काफी पहले से वह इस बात को कहते आ रहे हैं कि सऊदी अरब एयर डिफेंस सिस्टम हूती विद्रोहियों की तरफ से छोड़े जा रहे ड्रोन्स और रॉकेट्स को नष्ट कर रहा है। ऐसे में कई लोगों का दावा है कि यह धमाके की वजह किसी मिसाइल या ड्रोन की डिबरी हो सकती है।

बता दें, हूती विद्रोहियों के साथ तनाव बढ़ने के बाद यह पहली बार है कि सऊदी राजधानी में अलर्ट जारी किया गया हो। शुक्रवार को ही सऊदी अरब ने दुश्मन के हवाई हमले की चेतावनी दी थी। इसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। रात भर चले अलर्ट के बाद एयरपोर्ट के पास काले धुएं का गुबार

रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरों का हवाला देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के पास वाले इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। धुएं के आगे एयरपोर्ट हाईवे, मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य सुविधाएं दिखाई दे रही थीं।अपडेट की जा रही है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN