Home rss world hindi ‘सख्त इंसान’: क्वाड में PM मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, बगल में...

‘सख्त इंसान’: क्वाड में PM मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, बगल में खड़े हो यूं की फिर से तारीफ

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। क्वॉड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उनके पास खड़े थे तो उन्होंने कहा कि एक एक सख्त व्यक्ति हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। क्वॉड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उनके पास खड़े थे तो उन्होंने कहा कि एक एक सख्त व्यक्ति हैं। इसके बाद ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री साना टाका इची की ओर इशारा किया और कहा, ‘और वह शायद और भी सख्त हो सकती हैं।’

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज की मीटिंग से क्वाड मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात आगे की बुनियाद मजबूत करेगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल हो रहे हैं।

क्वॉड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन तक, नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हमारी यही कोशिश रही है कि क्वॉड भरोसेमंद समाधान प्रदान करे।

सबसे मिलकर खुशी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मनीला और क्वॉड के बीच एक पुराना और खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में, चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि आज, इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वॉड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक, हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और हमारी साझेदारी के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्या है क्वाड

क्वाड समूह का गठन 2007 में किया गया था, लेकिन चीन के नाराज होने की आशंकाओं के बीच अगले ही साल इसकी गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई थीं। ट्रंप ने 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य प्रभाव को लेकर चिंताओं के मद्देनजर इस समूह को फिर सक्रिय किया। हालांकि, उनके उस कार्यकाल में क्वाड नेताओं का कोई शिखर सम्मेलन नहीं हुआ था। मनीला में हो रही बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल के दौरान क्वाड नेताओं की पहली बैठक है।

ट्रंप के 20 जनवरी, 2025 को दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बार बैठक हो चुकी है। पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया था कि क्वाड देशों के नेताओं की बैठक मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर हो सकती है। फिलीपीन 11 सदस्यीय आसियान का वर्तमान अध्यक्ष है और इसी हैसियत से वह शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN