Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ की ये होगी कहानी, क्लाइमेक्स...

सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ की ये होगी कहानी, क्लाइमेक्स कर सकता है हैरान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/Screenshot_2026-10-26_182630_1793019399850_UPEo_1793019415905_NnQC_7fa48c1e-8b18-4762-8de7-b423e88884c2_oc6Q.png

सनी देओल की आने वाली फिल्म सूर्या का थिएटर में रिलीज होने का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में सनी देओल एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी।

सनी देओल अपनी फिल्म सूर्या को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में फिल्म का पहला लुक सामने आया था। एक्टर को इस नए अंदाज देखकर फैंस खुश हैं और इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ये एक एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रज्ञा जैसवाल, रवि किशन, मनीष वाधवा, टीनू आनंद, जीशु सेनगुप्ता जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन किया है एम पद्मनुकुमार ने। फिल्म 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। थिएटर में जाने से पहले जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म सूर्या की कहानी।

ये हो सकती है सनी देओल की फिल्म सूर्या की कहानी

फिल्म सूर्या एक सस्पेंस, थ्रिलर फिल्म होने वाली है। सनी देओल सूर्या के किरदार में नजर आएंगे जो एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर होता है। फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि कैसे सूर्या एक बूढ़े दंपति की मर्डर मिस्ट्री को सुलझा देते हैं। सूर्या मर्डर के कुछ घंटों बाद ही ये पता लगा लेता है कि मर्डर इस दंपति के करीबी ने ही किया है। फिल्म की शुरुआत में सूर्या के तेज दिमाग को जानकर ऑडियंस इम्प्रेस होगी। आगे जो होने वाला है वो हैरान करने वाला होगा।

सूर्या की पूर्व पत्नी का होता है एक्सीडेंट

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि सूर्या की पूर्व पत्नी की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। दोनों सालों पहले अलग हो चुके थे। इनकी एक बेटी भी होती है जो अब इस दुनिया में नहीं रही। पूर्व पत्नी और सूर्या ये तय करते हैं कि पत्नी के ऑर्गन को हॉस्पिटल को डोनेट कर दें। बेटी के ऑर्गन को भी उन्होंने डोनेट किया था। अब सूर्या अपनी पूर्व पत्नी के एक्सीडेंट की वजह जानने के लिए लोकेशन पर पहुंचता है। वहां उसे पता चलता है कि पत्नी की मौत एक्सीडेंट से नहीं हुई है। जांच करने पर पता चलता है कि जीप से एक्सीडेंट के बाद पीछे से आई एक गाड़ी में पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। उस गाड़ी में ही पत्नी कोजान से मारा गया था।

एक्सीडेंट का सच आता है सामने

अब सूर्या पत्नी की मौत के पीछे का सच पता लगाता है। वो उस कार का पता लगा लेता है जिसमें पत्नी को मारा गया था। वो एक फाइल तैयार करता है और अपने दोस्त को दे देता है। इस फाइल में फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट होता है। अगले दिन सूर्या का भी एक्सीडेंट होता है। पीछे से एक गाड़ी आती है और उसे हॉस्पिटल ले जाती है। और हॉस्पिटल में सूर्या की मौत हो जाती है। लेकिन जब वो फाइल कोर्ट में पेश की जाती है सभी के होश उड़ जाते हैं।

कहानी का अंत ऐसा होगा

सूर्या जानता था कि उसकी मौत होने वाली है। इसलिए उसने पूरा केस तैयार कर उस फाइल में लिख दिया था। दरअसल, जिस हॉस्पिटल में सूर्या की बेटी की मौत हुई थी, उसी हॉस्पिटल में उनकी पूर्व पत्नी की भी डेथ हो गई थी। उसी हॉस्पिटल में ऑर्गन डोनेट किए गए थे जिससे गरीब लोगों की मदद हो सके। ल्व्किन हॉस्पिटल महंगे दामों में डोनेट किए गए इन ऑर्गन को विदेशी लोगों को बेच रहा है। वो ऐसे लोगों को ढूढंते हैं जिनका ब्लड ग्रुप मैच कर जाता है। फिर उनका एक्सीडेंट करवाते हैं। उसी रास्ते पर अपनी दूसरी कार लेकर आते हैं। उस कार में जाण से मारते हैं और फिर हॉस्पिटल लाकर ब्रेन डेड कर देते हैं। डेथ के बाद उन ऑर्गन को महंगे दामों में बेच देते हैं। सूर्या हॉस्पिटल की पोल खोलने के लिए खुद की भी जान देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN