Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सपना चौधरी ने तलाक के बीच हटाया वीर के नाम का टैटू,...

सपना चौधरी ने तलाक के बीच हटाया वीर के नाम का टैटू, दर्द सहकर मिटाई प्यार की निशानी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/sapna_choudhary_1795782501474_cvvH_1795782510367_jmEC_fa19587d-e4a4-4021-b8c6-06d102408042_9PF3.jpg

सपना चौधरी ने तलाक के बीच एक बड़ा कदम उठाया है। सपना ने पति वीर के नाम का टैटू हटा दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह टैटू रिमूव करती नजर आ रही हैं।

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का पति वीर साहू से तलाक हो रहा है। दोनों ने शादी के 6 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। सपना ने 2020 में वीर से शादी की थी और अब कुछ दिनों पहले सपना ने बताया कि उनका तलाक हो रहा है। तलाक के बीच सपना का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना टैटू हटा रही हैं। ये टैटू कोई आम नहीं बल्कि वीर साहू का था। यही वजह है कि सपना इसे हटा रही हैं।

सपना ने हटाया वीर के नाम का टैटू

दरअसल, एक टैटू आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें सपना वीर के नाम का टैटू हटा रही हैं। शादी के बाद सपना ने वीर के नाम का टैटू बनाया था एक दिल के साथ। लेकिन अब अलग होने की वजह से वह लेजर ट्रीटमेंट से इसे हटा रही हैं।

टैटू हटाने को लेकर बोली थीं सपना

दिलचस्प बात यह है कि तलाक कन्फर्म करने से पहले, सपना ने एक इंटरव्यू में अपने टैटू से जुड़े सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले टैटू को छिपाने में काफी समय लगता है। अब वह और ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती थीं इसलिए टैटू हटवा लेना उनके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।

तलाक पर क्या बोली थीं सपना

वहीं अपनी शादी तोड़ने पर सपना ने एनएमएफ में कहा, ‘जब सब अच्छा था, साथ थे। अब अच्छा नहीं है तो साथ नहीं है। वो खाली सामने वाला समझ सकता है या फिर मैं। कोई तीसरा आदमी इसमें अपनी बातें, अपनी सोच डालने की कोशिश करेगा तो वो गलत है। शादी रिश्ता है दो लोगों का और वो हम लोगों का था। हम आपस में डिसाइड करेंगे कि क्या करना है।’

क्या दोबारा शादी करेंगी सपना?

सपना से यह भी पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करेंगी वीर से अलग होने के बाद तो सपना ने कहा था कि फिलहाल वह दोबारा शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन आगे क्या होता है इसके बारे में वह कुछ कह नहीं सकतीं, लेकिन फिलहाल तो शादी उनके लिए ऑप्शन नहीं है।

सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब

सपना का हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया है। उनका नाम सर्च करने पर आ रहा है कि ये पेज अवेलेबल नहीं है। अब ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि क्या उन्होंने खुद अकाउंट डिएक्टिवेट किया है या फिर कोई टेक्निकल वजह है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN