Home World News hindi ‘सपनों में मिलेगा बगराम !’ तालिबान ने सरेआम ट्रंप का उड़ाया मजाक;...

‘सपनों में मिलेगा बगराम !’ तालिबान ने सरेआम ट्रंप का उड़ाया मजाक; पाक को भी चेताया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तालिबान के एक सीनियर मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। यह मजाक अमेरिका की उस मांग पर उड़ाया गया है, जिसमें वह अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर फिर से कंट्रोल की बात कर रहे हैं।

तालिबान के एक सीनियर मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। यह मजाक अमेरिका की उस मांग पर उड़ाया गया है, जिसमें वह अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर फिर से कंट्रोल की बात कर रहे हैं। इस पर तालिबानी मंत्री ने ट्रंप बगराम एयरबेस बस अपने सपने में ही हासिल कर सकते हैं। इस मंत्री का नाम है, मुहाजिर फराही और वो तालिबान सरकार में सूचना और संस्कृति मंत्री हैं। फराही ने कहाकि अमेरिकी सेना का पुराना अब उनकी पकड़ से बाहर ही रहेगा। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अक्सर बगराम एयरबेस पर फिर से अमेरिकी कब्जे की बात करते रहते हैं।

क्या है बगराम एयरबेस
बगराम एयरबेस रणनीतिक तौर पर काफी अहम है। इसे काबुल के उत्तर में सोवियत रूस ने बनवाया था। बाद में, अमेरिकी सेना ने 11 सितंबर 2001 के बाद हमलों के लिए इसका इस्तेमाल किया। जब अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से जाने लगी तो तालिबान ने इस पर कब्जा कर लिया। डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बेस पर कब्जे की बात करते हैं। ट्रंप का तर्क है कि यह चीन के नजदीक अमेरिका के लिए बेहद अहम रणनीतिक ठिकाना है। उन्होंने कहा था कि हम इसे वापस पाने की कोशिश में लगे हैं।

पाकिस्तान को चेतावनी
तालिबान ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है। तालिबान सरकार में मंत्री फराही ने कहाकि अफगानिस्तान किसी भी बाहरी हमलावर से निपटने में सक्षम है। इंडिया टुडे के मुताबिक फराही ने कहाकि पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हम किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

हाल ही में पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 38 नागरिकों की मौत हो गई और 163 घायल हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। उसका यह कहना है कि इस जमीनी और हवाई हमलों में 29 आतंकी मारे गए हैं।

भारत के साथ कैसे संबंध
पाकिस्तान से तनाव के बीच अफगानिस्तान के भारत के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं। तालिबानी मंत्री फराही ने कहाकि हमारी विदेश नीति केवल इस बात पर गौर करती है कि देशहित में क्या अच्छा होगा। उन्होंने कहाकि ऐतिहासिक रूप से हमारा भारत के साथ अच्छा रिश्ता है। कोई हमें इस बारे में आदेश नहीं दे सकता कि हमें किससे दोस्ती करनी चाहिए और किससे नहीं। फराही ने कहाकि हम भारत के साथ अच्छे और व्यापारिक रिश्ते चाहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN