Source :- LIVE HINDUSTAN
सफेद बालों को मात्र 2 मिनट से भी कम समय में काला बना देगा ये ब्लैक पाउडर। इसे बनाकर घर में रख लें, बिना केमिकल और बिना किसी ज्यादा सामान के ये फटाफट बन जाएगा और महीनों शीशी में रखने से खराब नहीं होगा। जानें कैसे बनाएं ये इंस्टेंट हेयर डाई।
सफेद बालों को कवर करने के लिए हर हफ्ते केमिकल वाले हेयर कलर लगाते हैं। लेकिन इन केमिकल से बचने के लिए काफी सारे लोग मेहंदी और कुछ नेचुरल तरीकों से बालों को कलर करना शुरू कर देते है। लेकिन नेचुरल तरीके सफेद बालों को इतनी जल्दी काले नहीं करते। ऐसे में इन सफेद बालों को छुपाने या कवर करने के लिए इंस्टेंट केमिकल फ्री डाई बनाकर रख लें। जिसे आप जब चाहे लगा लें, मात्र दो मिनट में सारे बाल काले दिखने लगेंगे। आप इसके साथ अपने केमिकल फ्री वाले घरेलू नुस्खे को आजमाते रहें। सफेद बालों को छिपाने की समस्या फौरन हल करने के लिए ये केमिकल फ्री हेयर डाई काम करेगी।
इंस्टेंट केमिकल फ्री डाई बनाने की सामग्री
एक मुट्ठी करी पत्ता
एक मुट्ठी प्याज का छिलका
एक चम्मच कलौंजी
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच आंवले का पाउडर
इंस्टेंट डाई बनाने का तरीका नोट कर लें
- इन सारी चीजों को लोहे के तवे पर लेकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
- अच्छी तरह से इन्हें भून लें।
- फिर एक बादाम लेकर इसे चिमटे की मदद से पकड़ें और आग में जलाएं। जब इसमे आग की लपट आ जाए तो इसे तवे पर रोस्ट किए हुए पत्तों पर रख दें। जिससे कि सारे पत्तों में आग लग जाए।
- इन सारी चीजों को जलाकर राख कर लें।
- बस ये काला राख तैयार है।
- अब एक साथ सूती या मलमल का कपड़ा लें और उसमे इस ड्राई राख को डाल दें।
- हाथ से धीरे-धीरे मसलकर छानकर बिल्कुल बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- ये नेचुरल इंस्टेंट रूट टच अप डाई तैयार है जो आपके बालों को फौरन काला कर देगी।
- इसे किसी शीशी में भरकर जब तक चाहें रखे रहें ये कभी खराब नहीं होगी।
- जब भी कभी आपको लगे कि बालों की सफेदी को छुपाना है तो इसे किसी ब्रश या स्पंज की मदद से लगाएं।
- अगर ड्राई नहीं लगाना तो इसमे थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगा लें। बस बाल पूरी तरह से काले दिखने लगेंगे। बगैर किसी केमिकल के लगाए और बगैर बाल धोएं ये कलर आसानी से निकलेगा भी नहीं। तो अगली बार जब सफेद बालों को छिपाना हो तो इस इंस्टेंट डाई की मदद लेकर देखें। बालों को बार-बार कलर करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
- इस हेयर डाई को अगर लगातार काफी टाइम तक लगाया जाए तो ये सफेद बालों को पूरी तरह से कवर करने लगेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






