Home LIFESTYLE NEWS HINDI सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया,...

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cover Gray hair in just 10 second: थोड़े से सफेद बालों को छिपाने के लिए सारे बालों को कलर करने या फिर मेहंदी लगाकर घंटों परेशान होने की जरूरत नही हैं। घर में बना ये रूट टचअप पाउडर आपके काम को 10 सेकेंड में पूरा कर देगा। जानें कैसे बनाएं ये पाउडर।

सफेद बालों की शुरुआत हो रही। फ्रंट एरिया पर दो-चार बाल सफेद नजर आ रहे तो इन्हें छिपाने के चक्कर में सारे बालों को हेयर कलर या मेहंदी लगाने की गलती ना करें। बल्कि घर में ही रूट टचअप पाउडर बनाकर रख लें। जो मात्र 10 सेकेंड में उन सफेद बालों को जड़ के पास से ही काला दिखाने में मदद करेगा और आपके बाकी के बालों को ना केवल केमिकल वाले हेयर कलर से बचाने में मदद मिलेगी। बल्कि नेचुरल होममेड वाली मेहंदी लगाने का झंझट भी नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं रूट टचअप पाउडर, जो आपके सफेद बालों को 10 सेकेंड में ही छिपा लेगा।

घर में बनाएं रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को काला करने के चक्कर में बालों का काफी नुकसान हो जाता है। हेयर कलर ना केवल बालों को लांग टाइम में नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि दिन पर दिन बालों की सफेदी भी बढ़ती जाती है। वहीं मेहंदी लगाने के लिए कम से कम 3-4 घंटों की जरूरत होती है और इसे पहले से तैयार करना पड़ता है। जबकि रूट टचअप को आप कहीं जाने के पहले भी मात्र 10-20 सेकेंड में लगाकर फ्री हो सकते हैं। ना बालों को धोने का झंझट हैं ना पहले से तैयारी करने की जरूरत। मात्र तीन से चार इंग्रीडिएंट्स जो किचन में मौजूद हैं उनसे ही ये बनकर तैयार हो जाएगा।

कैसे बनाएं नेचुरल रूट टचअप पाउडर

घर में रूट टचअप पाउडर बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।

आठ से दस बादाम

एक चम्मच कलौंजी

एक चम्मच देसी घी

करी पत्ता

कोको पाउडर

  • रूट टचअप पाउडर बनाने के लिए बादाम को कूटकर छोटे टुकड़ों में कर लें।
  • अब इन सारे बादाम को रूई लेकर उसमे रखें। साथ में कलौंजी और करी पत्ता रखकर पोटली जैसा बना लें। और इसे बाती का रूप दें।
  • इस रूई की बाती में घी डालें और किसी मिट्टी के दीये में इसे रखकर जला दें।
  • दीये के ऊपर थाली रखें और धुएं से बनने वाली कालिख को थाली पर जमाएं।
  • पूरा दीया जब जलेगा तो सारी कालिख थाली में जम जाएगी। जब ये थाली ठंडी हो जाए तो सारी कालिख को खुरचकर किसी छोटी डिबिया में इकट्ठा कर लें।
  • अब इस काले पाउडर में थोड़ा सा कोको पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • साथ में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें और तैयार मिक्सचर को फ्रिज में स्टोर कर लें।
  • बस जब भी जरूरत हो तो ब्रश की मदद से इसे अपने बालों की जड़ों से लगाना शुरू करें।
  • काफी सारे यंग लोगों के बाल फ्रंट फोरहेड एरिया के पास से जड़ों से सफेद होने लगते हैं। उनके लिए ये नेचुरल होममेड रूट टचअप पाउडर अच्छा ऑप्शन है। ये एक बार लग जाएगा तो शैंपू से वॉश होने के बाद ही निकलेगा।
  • तो अपने सारे बालों को केमिकल लगाने की सजा ना दें और इस नेचुरल होममेड तरीके से सफेद बालों को कवर कर लें मात्र 10 सेकेंड में। सबसे खास बात कि ये पाउडर जल्दी खराब भी नहीं होगा

SOURCE : LIVE HINDUSTAN