Home LIFESTYLE NEWS HINDI सब्जी बनाने का मन नहीं तो ये आलू-प्याज की पूड़ी ट्राई करें,...

सब्जी बनाने का मन नहीं तो ये आलू-प्याज की पूड़ी ट्राई करें, अचार के साथ शौक से खाएंगे घरवाले!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सब्जी बनाने का मन नहीं है लेकिन कुछ टेस्टी भी खाना है, तो ये आलू प्याज की खस्ता पूड़ी ट्राई करें। दही अचार के साथ ही घरवाले शौक से खा लेंगे। ये इतनी टेस्टी लगती हैं कि आपका बार-बार इन्हें खाने का मन करेगा।

सुबह का नाश्ता हो या लंच में कुछ मजेदार खाना हो, गरमा-गरम पूड़ी परफेक्ट ऑप्शन लगती है। पूड़ी के साथ कोई सब्जी ना भी हो तो अचार के साथ खा कर भी मजा आ जाता है। खैर, सिंपल पूड़ी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी आलू-प्याज की पूड़ी खाई है? अगर अभी तक ट्राई नहीं कि तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। ये पूड़ी इतनी खस्ता और टेस्टी बनती हैं कि एक बार खा कर मन नहीं भरने वाला। कहीं सफर पर जा रहे हों तो अचार के साथ ये खस्ता पूड़ी पैक कर के ले जा सकते हैं। आलू-प्याज की पूड़ी बनाना भी सिंपल है, बस छोटी-छोटी बातें ध्यान रखेंगे तो एकदम खस्ता और फूली-फूली पूड़ी बनकर तैयार होंगी। आइए फटाफट से जान लेते हैं इनकी रेसिपी-

आलू-प्याज की पूड़ी बनाने के लिए सामग्री

आलू-प्याज की खस्ता और टेस्टी पूड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- एक कच्चा आलू, एक प्याज, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां (4-5), गेहूं का आटा (डेढ़ कप), सूजी (आधा कप), अजवाइन (आधा चम्मच), कलौंजी (आधा चम्मच), चिली फ्लेक्स (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, नमक (स्वादानुसार), तेल (1 चम्मच), बारीक कटा हुआ हरा धनिया और तलने के लिए तेल।

खस्ता आलू-प्याज की पूड़ी बनाने की विधि

पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाकर तैयार करें। इसके लिए एक कच्चा आलू छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें, ठीक इसी तरह एक प्याज को भी चॉप कर के रख लें। इन्हें मिक्सर में डालें, साथ में एक छोटा टुकड़ा अदरक और कुछ लहसुन की कलियां भी एड करें। इन सभी चीजों को पीसकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक परात में गेहूं का आटा लें, उसमें ये तैयार किया हुआ आलू-प्याज का पेस्ट एड करें। साथ में आधा कप सूजी भी मिलाएं। सूजी से पूड़ी में खस्तापन आता और वो ज्यादा तेल भी नहीं पीती। इसके अलावा कुछ बेसिक मसाले एड करें, जैसे हाथों से क्रश कर के अजवाइन, कलौंजी, चिली फ्लेक्स (मोटी कुटी हुई लाल मिर्च), चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक। इन सभी का फ्लेवर पूड़ी में काफी अच्छा आता है।

इसके बाद आटे में एक चम्मच के करीब तेल मिलाएं और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया एड करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें। आपको मीडियम सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार करना है। फिर इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। जब आटा सेट हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पूड़ी की शेप में बेल लें। ध्यान रहे इन्हें नॉर्मल पूड़ी से थोड़ा मोटा ही बेलें। फिर गर्म तेल में दोनों साइड से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।

सर्विंग टिप: आलू-प्याज की खस्ता पूड़ी सूखी सब्जी, अचार और रायते के साथ खूब टेस्टी लगती हैं। हालांकि इनका टेस्ट ऐसा है कि आप बिना किसी चीज के फीका भी एंजॉय कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN