Source :- LIVE HINDUSTAN
कॉमेडियन समय रैना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन एक वक्त था जब वह अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हो चुके थे। फिर उन्होंने अपनी आदतें बदलकर खुद को फिट किया। चलिए आपको समय रैना के फिटनेस टिप्स बताते हैं।
Samay Raina Fitness Tips: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने कमाल सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों को खूब हंसाते हैं और वह अपना शो भी चला रहे हैं। समय की लाइफ ऐसे देखने में काफी खुशनुमा और अच्छी लगती होगी लेकिन एक वक्त था जब वह एंग्जायटी और उसके पहले मोटापे का शिकार थे। आमतौर पर युवा शुरुआती दिनों में अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर सीरियस नहीं होते हैं और ऐसे ही कुछ आदतें समय ने भी अपनाई हुई थीं। वह देर रात तक जगते थे, बर्गर-पिज्जा खाते थे और फिजिकल एक्टिविटीज जीरो थी। इसका नतीजा यह निकला कि उनका वजन काफी ज्यादा हो गया था, जिसे कम करने के लिए उन्होंने करीब 30 दिनों तक शाकाहारी खाना खाया। हालांकि, सिर्फ वीगन डाइट लेने से वेट लॉस नहीं हो सकता। फिर उन्होंने फिटनेस के लिए ट्रेनर रखा और कुछ ही महीनों में वह एकदम फिट और हेल्दी हो गए। चलिए आपको समय रैना के फिटनेस के कुछ टिप्स बताते हैं।
कौन सी 3 आदतें बदल डाली
समय रैना पहले फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे और फिर उन्होंने वीडियो बनाने के बारे में सोचा। फिर उन्हें लगा कि वजन बढ़ा हुआ है, जिससे वह अच्छे नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पहले 30 दिनों तक शाकाहारी खाना खाकर देखा लेकिन उससे खास फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर ओम को रखा, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने 3 खराब आदतों को बिल्कुल छोड़ दिया।
- देर तक जगने की आदत
समय रैना पहले 2-3 बजे तक जगा करते थे और फोन स्क्रॉल करते थे। इस दौरान भूख लगने पर वह फटाफट जंक फूड ऑर्डर कर खा लेते हैं। इससे वजन बढ़ता था और नींद की कमी से स्किन पर भी असर दिख रहा था। उन्होंने सोने का सही टाइम बनाया। इसके बाद वह हर हाल में 10-11 बजे तक सो जाते थे। इससे उनकी स्लीप साइकिल सुधर गई।
- जंक फूड से किया तौबा
चिकन-मटन खाने से प्रोटीन मिलता है लेकिन पिज्जा-बर्गर आपको सिर्फ फैट देता है। समय ने जंक फूड जैसे चाऊमीन, मोमोज, पिज्जा-बर्गर से तौबा कर ली। ऐसा नहीं है कि बिल्कुल बंद कर दिया लेकिन कभी-कभी क्रेविंग्स होने पर खाते थे। साथ ही डाइट से शुगर को कम किया। चीनी से वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर भी।
- फिजिकल एक्टिविटी पर किया फोकस
समय रैना पहले वॉक या रनिंग करने से कतराते थे और फिटनेस बनाने के दौरान उन्होंने ये सब करना शुरू किया। यहां तक कि वह स्पोर्ट्स भी खेलने लगे। कहा जाता है कि अगर आप कोई न कोई गेम खेलते हैं, तो उससे आपका मन खुश रहता है और शरीर एक्टिव रहता है।
फिटनेस के लिए क्या-क्या किया
- 1. सबसे पहले समय रैना ने अपनी क्षमता के अनुसार वर्कआउट करना शुरू किया। वह पहले धीरे-धीरे हल्की एक्सरसाइज करते थे और फिर उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग भी ट्राई किया। पुश-अप्स, प्लैंक्स उनके डेली रूटीन का हिस्सा बन गए। इससे न सिर्फ वजन मेंटेन हुआ बल्कि उनके शरीर में ताकत भी आ गई।
- 2. कॉमेडियन ने अपनी डाइट में पौष्टिक खाना शामिल किया। इसके लिए वह नाश्ते में प्रोटीन-फाइबर युक्त चीजें खाया करते थे। स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स और फल उनकी डाइट में ज्यादा रहने लगे। प्रोटीन के लिए वह चिकन, मटन खाते थे। लंच थोड़ा हैवी लेकिन हेल्दी और डिनर हल्का करने लगे।
- 3. फिजिकल एक्टिविटीज में समय ने रनिंग और हर दिन 10 हजार स्टेप्स चलना शुरू किया। इससे उनका वजन कम हुआ और शरीर भी एक्टिव रहने लगा। साथ ही वह साइकिलिंग और स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हो गए। इतना ही नहीं समय ने अपने माता-पिता को भी फिटनेस के लिए प्रेरित किया और ट्रेनर के साथ उनका रूटीन भी सेट करवाया। आज समय के साथ उनके पेरेंट्स भी फिट रहने लगे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



