Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/sameera_reddy_and_her_mother_in_law_1677919767_1782877543363_e60f4dce-978c-48a1-bad4-e4341b9beaea.jpgबॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल में अपनी सास के तलाक और ससुर की दूसरी शादी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो पहली मुलाकात के दौरान ही जानती थी कि उनकी सास उनके पति की दूसरी शादी के दर्द से गुजर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी अब फिल्मों से दूर गोवा में शांति के बीच जीवन जी रही हैं। समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी सास मंजरी वर्दे के साथ फनी वीडियोज, रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की सास के इस फनी अवतार को यूजर्स ने इंस्प्रेशन बताया। लेकिन असल में उनकी सास एक मुश्किल समय से बाहर आकर ये आत्मविश्वास अपने जीवन में ला पाई। समीरा ने हाल में अपनी सास मंजरी के तलाक और उनके दुख के बारे में बात की।
ससुर ने कर ली दूसरी शादी
एक इवेंट में बातचीत के दौरान समीरण रेड्डी ने अपनी सास मंजरी के तलाक और उनके पति की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं आज ये खुलकर कह रही हूं। जब मैं उनसे (सास मंजरी) से मिली थी तो वो तलाकशुदा थीं और मेरे ससुर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे और उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली थी। मुझे लगता था कि वो कभी इस बारे में कहेंगी नहीं लेकिन कुछ तो है जो उन्हें परेशान कर रहा है।’ तलाक और पति की दूसरी शादी का बुरा असर मंजरी पर हुआ था।
सास का आत्मविश्वास वापस लाने में समीरा ने की मदद
आगे सास मंजरी ने समीरा की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ये सबको परेशान करने वाली बात है।सिंगल रहना आसान बात नहीं है। समीरा ने कहा कि उन्हें उनकी सास में काबिलियत नजर आई और उन्होंने लाइफ को खुशनुमा बनाने में मदद की जिससे उनका कांफिडेंस वापस आ सके। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने तय कर लिया था उन्हें सुपर हॉट और सुपरस्टार बनाने का, क्योंकि मुझे लगता था ये उनके अंदर पहले से ही है। सोशल मीडिया पर तलाकशुदा लोगों को लेकर स्टिग्मा है। लेकिन उन्होंने मंजरी से कहा कि वो ऐसी सोच को अपने रास्ते में नहीं आने दें। समीरा ने अपनी सास से कहा था कि जब वो अकेली होंगी और कोने में रोएंगी तो उनका सहारा बनने के लिए कोई नहीं होगा। इसलिए उन्हें अपने पैरों पर खड़े होना होगा और अपने लिए कुछ करना होगा। समीरा ने ये भी कहा कि उनका मकसद अपने ससुर को नीचा दिखाना या बेइज्जत करना नहीं है। वो बस अपनी सास को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
समीरा रेड्डी ने फिल्मों से बनाई दूरी
बता दें, समीरा रेड्डी ने रेस, मैंने दिल तुझको दिया समेत कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन शादी के बाद वो अपने फिल्मों से दूर अपने दो बच्चों, पति और सास मंजरी के साथ गोवा में जिंदगी गुजार रही हैं। समीरा अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



