Source :- LIVE HINDUSTAN
annapurna bhandar online apply: पश्चिम बंगाल सरकार (Suvendu Adhikari) की नई अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) के तहत पात्र महिलाओं को 1 जून 2026 से हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आइए जानते हैं कि योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और राशि बैंक खाते में कैसे भेजी जाएगी?
annapurna yojana portal apply online: पश्चिम बंगाल में महिलाएं काफी खुश हैं। जी हां, क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए नई अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹3,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं को घरेलू खर्च और आर्थिक जरूरतों में मदद मिल सकेगी।
यह योजना (Annapurna Bhandar Yojana) 1 जून 2026 से लागू होने जा रही है और इसे पहले से चल रही लक्ष्मीर भंडार योजना के स्थान पर लाया गया है। सरकार का दावा है कि इससे महिलाओं को पहले के मुकाबले अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
किन महिलाओं को मिलेगा ₹3,000 का लाभ?
सरकारी जानकारी के अनुसार, योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। इसके लिए महिला की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह आयकरदाता (Income Tax Payer) नहीं होनी चाहिए और न ही किसी स्थायी सरकारी नौकरी या सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हो। इसके अलावा लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी बताया गया है, ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे पैसे भेजे जा सकें।
लक्ष्मीर भंडार की महिलाओं का दोबारा आवेदन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो महिलाएं पहले से लक्ष्मीर भंडार योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अधिकांश मामलों में नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लाभार्थियों को नई योजना में स्वतः शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अंतिम दिशा-निर्देशों के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज?
योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र, आय संबंधी जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई जा सकती है।
सरकार का क्या है उद्देश्य?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार की वित्तीय जरूरतों में सहायता देना है। हर महीने ₹3000 की मदद मिलने से लाखों महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैसे करें एप्लाई?
सरकार ने यह भी साफ किया है कि नए लाभार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि Annapurna Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन भी रखी गई है। इसके लिए सबसे पहले Annapurna Yojana (https://socialsecurity.wb.gov.in/login) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। ध्यान रखें कि सिर्फ सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। वेबसाइट खुलने के बाद “Apply Online” या “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर मोबाइल वेरिफाई करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म खुलने के बाद आपको आधार नंबर, नाम, पता, उम्र और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
कैसे चेक करें पात्रता?
फॉर्म में कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, फोटो और निवास प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। योजना का फायदा 25 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन या Income Tax भरने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







