Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दियों में ट्राय करें बाजरे का उपमा, स्वाद और सेहत का है...

सर्दियों में ट्राय करें बाजरे का उपमा, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन, नोट करें रेसिपी

3
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियों के मौसम में लोग अलग अलग तरह की चीजें ट्राय करते रहते हैं। सुबह का नाश्ता भी लोगों को चटपटा चाहिए होता है। साथ ही लोग ऐसा नाश्ता खाना पसंद करते हैं जो शरीर को गर्म रखने का काम करे। ऐसे में गरमागरम बाजरे का उपमा स्वाद और पोषण का एक शानदार कॉम्बिनेशन हो सकता है। बाजरा गर्म माना जाता है और इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम तथा प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ठंड के दिनों में शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देने में मदद करते हैं। यहां बाजरे के उपमा की आसान सी रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • बाजरा: 1 कप 
  • पानी: लगभग 2.5 से 3 कप
  • देसी घी या तेल: 1.5 से 2 बड़े चम्मच
  • राई: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
  • उड़द दाल या चना दाल: 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता: 8–10 पत्तियां
  • हरी मिर्च: 1–2 बारीक कटी हुई
  • अदरक: 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज: 1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ
  • सब्ज़ियां: 1/2 कप बारीक कटी गाजर, 1/4 कप हरी मटर, और 1/4 कप बीन्स
  • मूंगफली के दाने: 2 बड़े चम्मच (भुने या तले हुए)
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका 

स्टेप 1: एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें और उसमें तैयार बाजरा डालकर धीमी से मध्यम आंच पर 4–5 मिनट तक भूनें। हल्की सोंधी खुशबू आने पर इसे एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 2: उसी कड़ाही में बचा हुआ घी या तेल गरम करें। उसमें राई और जीरा डालें। जब राई चटकने लगे, तब चना दाल या उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने दें। इसके बाद करी पत्ता, हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालकर कुछ सेकंड चलाएं।

स्टेप 3: अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूनें। फिर गाजर, मटर और बीन्स डालें और थोड़ा नमक छिड़ककर 3–4 मिनट तक नरम होने दें।

स्टेप 4: कड़ाही में लगभग 2.5 से 3 कप गरम पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं। पानी में उबाल आने दें।

स्टेप 5: उबलते पानी में भुना हुआ बाजरा धीरे-धीरे डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें। आंच धीमी करें, कड़ाही को ढक दें और बीच-बीच में चलाते हुए 10–15 मिनट तक पकाएं, जब तक बाजरा नरम होकर पानी सोख न ले।

स्टेप 6: जब उपमा खिल जाए और नमी सूख जाए, तो उसमें भुनी मूंगफली और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। गैस बंद करने के बाद नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिला दें।

SOURCE : INDIATV NEWS