Home LIFESTYLE NEWS HINDI सलमान खान के घर की ये आदत सैफ अली खान ने भी...

सलमान खान के घर की ये आदत सैफ अली खान ने भी अपनाई, रिसर्च में दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ रहता है और उनके घर में कई चीजों को लेकर नियम बने हुए हैं। उनकी फैमिली की एक आदत सैफ अली खान को काफी पसंद आई और उन्होंने उसे अपनाया भी। आइये इसके बारे में जानते हैं।

सभी के घरों की अपनी एक अलग आदत होती है, किसी के यहां साथ में डिनर किया जाता है, तो कही पर साथ में चाय पीना या फिर घूमना फिक्स होता है। कुछ घरों में सब साथ में रहते हैं, तो वही कुछ घरों में लोग एक दूसरे से ज्यादा मतलब नहीं रखते। लोग अपने घरों में अलग नियम-कानून चलाते हैं, जो उनके रूटीन का हिस्सा बन जाता है और इससे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा या फिर नुकसान होता है। अगर आपकी आदतें अच्छी होंगी तो हेल्थ को फायदा होगा लेकिन आदत खराब होगी तो नुकसान हो सकता है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का परिवार काफी बड़ा है और इसके बारे में हर कोई जानता है। सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ रहता है और सभी में बेशुमार प्यार भी है। उनके घर में 1 खास नियम चलता है, जो एक्टर सैफ अली खान को काफी पसंद है। उन्हें ये नियम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने घर में भी उसे अपनाया है। आइये जानते हैं ये रूल क्या है और इससे क्या फायदा होगा।

सलमान खान के घर में क्या होता है

सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ रहता है और हर इवेंट या पूजा पाठ में साथ ही दिखता है। आम दिनों में सलमान खान की फैमिली भले ही अपने में बिजी हो या फिर काम के लिए अलग-अलग रहना पड़ता हो लेकिन रात के खाने के समय सब एक साथ होते हैं। जी हां, सलमान खान की फैमिली का रूल है कि डिनर टेबल पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी साथ में होंगे और एक साथ खाना खाएंगे। इस दौरान खाना खाते समय सभी लोग हंसी-मजाक करते हैं, बात करते हैं और खाना खाने की जल्दी नहीं मचाते। अगर खाना खत्म भी हो जाए तो बैठे रहते हैं, जब तक सभी लोग अपना खाना खत्म ना कर लें।

साथ में खाना खाने से क्या होता है

साथ में लंच या डिनर करने से फैमिली बॉन्डिंग बनती है और सभी का दिन कैसा गुजरा पता चलता है। साथ ही लोग एक दूसरे से अपनी बातें भी कर लेते हैं। खाना भी आराम से खाया जाता है, जिससे स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार साथ में खाना खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

यहां जानिए क्या फायदे होते हैं?

हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन के साथ बातचीत में फैमिली थेरेपिस्ट ऐनी फिशेल ने फैमिली डिनर साथ में करने के कई फायदे बताए हैं। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रूटीन भी है।

1. दिल की सेहत को मिल सकता है फायदा

परिवार के साथ बैठकर खाना खाने का एक फायदा बेहतर खानपान की आदत बन जाती है। घर में साथ खाना खाने पर अक्सर पौष्टिक और घर का बना खाना ही खाया जाता है। इससे खाने में फल, सब्जियां और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करने का मौका मिलता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ यानी दिल और ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहते हैं।

2. मोटापे का जोखिम कम करने में मदद

जब आप साथ में खाना खाते हैं, तो हेल्दी और पौष्टिक ही खाएंगे। ऐसे में आप जंक फूड से दूर रहते हैं और उससे मोटापा का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। बाहर का खाना खाने से मोटापा और अन्य समस्याएं होती हैं।

3. मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

खाने की मेज सिर्फ डिनर-लंच करने की जगह नहीं, बल्कि परिवार के लोगों के बीच बातचीत और जुड़ाव का जरिया भी है। जब बच्चे माता-पिता के साथ बैठकर खाना खाते हैं, तो उन्हें दिनभर की बातें शेयर करने का मौका मिलता है। इस दौरान वे अपनी परेशानियों, अनुभवों और फीलिंग्स के बारे में भी बात कर सकते हैं। इससे फैमिली के बीच भरोसा और अपनापन बढ़ता है। नियमित बातचीत बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।

4. बच्चों में बेहतर खानपान की आदतें विकसित होती हैं

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। जब परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर डिनर करते हैं, तो बच्चों को भी फल, सब्जियां और पौष्टिक चीजें खाने को मिलती है। इसके अलावा परिवार के साथ खाने से बच्चों में रूटीन, डिसिप्लिन आ जाता है और वह इस रूटीन की आदत डाल लेते हैं।

सैफ अली खान ने भी अपनाई ये आदत

सलमान खान के परिवार की ये आदत सैफ अली खान को इतनी पसंद आई कि उन्होंने भी यही रूल अपने घर में अपना लिया। अब सैफ, करीना और उनके घर के सभी सदस्य साथ में ही डिनर करते हैं और वही पर बात करते हैं। करीना कपूर रात के 10 बजे के बाद बात नहीं करती हैं। ये आदत उन्होंने अपने मी टाइम के लिए बना रखी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN