Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/ssj_1792282518368_1ZuO_1792282527515_0gUG_d3d398c3-a1e3-4562-8360-993adbd0611f_jXYG.jpgसलमान खान ने बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में अपने पैरेंट्स सलीम खान और सलमा खान की शादी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया है।
सलमान खान ने इस वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाई है। उन्होंने जो गुल्लू और नकुल के बीच लड़ाई हुई थी उस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वह हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी दौरान सलमान फिर अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ राज खोलते हैं। वह बताते हैं कि कैसे उनके नाना ने उनके पिता सलीम खान से 5 साल तक बात नहीं की थी।
सलमान ने बताया कि उनके नाना उनके पैरेंट्स की शादी के खिलाफ थे। वह बोले, ‘जब मेरे माता-पिता की शादी हुई तो उसमें धर्म को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी। उसमें सिर्फ जो मेरे नाना थे, वो इस बात से खफा थे कि यार इनकी शादी एक गुड लुकिंग आदमी से हो रही है जो एक्टर बनना चाह रहा है और फिल्म इंडस्ट्री में है। उसके ऊपर उन्हें ऐतराज था।’
सलमान ने खोला पिता और मां के रिश्ते का राज
सलमान ने फिर कहा, ‘नाना का ये था कि मेरी बेटी इस माहौल में कैसे रहेगी। उन्होंने मेरे पापा से 5 साल तक बात नहीं की।’
सलमान ने फिर बताया कि सोहेल के जन्म के बाद उनके नाना उनसे मिलने आए। एक्टर ने कहा, ‘तब वो आए महीम से बांद्रा, जलेबी का डब्बा लेकर। आए फिर उन्होंने ये अफसोस दिखाया कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई कि मैंने अपने नाती-नातिन को बड़े होते नहीं देखा।’
सलमान ने बताया कि उनके नाना ने फिर उनकी मां को कहा कि वह जब चाहें घर आ सकती हैं, लेकिन लड़ाई के बाद कभी नहीं। सलमान ने कहा, उन्होंने कहा कि तुम कभी भी घर आ सकती हो, लेकिन झगड़ा करके तुम नहीं आओगी।
सलीम और सलमा की लव स्टोरी
सलीम खान और सलमा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत एक-दूसरे को अपनी बालकनी में खड़े होकर देखने से शुरू हुई थी। सलीम ने खुद बताया था, हम दोनों शाम और रात को कभी-कभी लाइन में खड़े होकर एक-दूसरे से मिल लेते थे। जब सलमा के घरवालों को इसके बारे में पता चला तो सलमा पर प्रेशर पड़ने लगा। हमने फिर शादी कर ली।
फिर हुई हेलेन की एंट्री
वैसे बता दें कि कई साल साथ रहने के बाद सलीम का फिर बाद में दिल हेलेन पर आ गया था। सलीम खान और हेलेन पहली बार 1963 में फिल्म कबली खान के सेट पर मिले थे। उस समय हेलेन फिल्म की लीड हीरोइन थीं और सलीम विलेन का रोल कर रहे थे। दोनों की फिर दोस्ती हुई और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सलीम-हेलेन ने फिर साल 1980 में शादी की। सलीम खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे (सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा) थे। हालांकि सलीम के परिवार और बच्चों ने हेलेन को अपना लिया था। आज भी सभी बच्चे हेलन की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और उनकी केयर भी करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




