Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/scout_op_salman_khan_01_1793506120317_2cjF_1793506124463_qNet_6d6bf0d5-f328-4181-85d8-35f02a45cd0c_HrQc.pngसलमान खान ने शनिवार को स्काउट OP की क्लास लगाई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों उन्होंने काशवी के सामने लव का स्टैंड नहीं लिया? बीते वीकेंड के वार के बाद स्काउट OP की टीम ने मेकर्स और सलमान खान पर सवाल उठाए हैं।
बिग बॉस 20 के बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने स्काउट OP पर सवाल उठाए। उन्होंने स्काउट से कहा कि वो न दोस्त के लिए लॉयल हैं और न ही बहन के लिए। सलमान ने स्काउट OP से पूछा कि जब उनकी गर्लफ्रेंड काशवी लव के बारे में इतना कुछ बोल रही थीं, तो उन्होंने स्टैंड क्यों नहीं लिया? वीकेंड के वार के एपिसोड के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि मेकर्स और सलमान खान स्काउट के खिलाफ पक्षपात कर रहे हैं। स्काउट OP की टीम ने भी ऐसे वीडियो शेयर किए हैं जिसमें यूजर्स मेकर्स और सलमान खान पर सवाल उठा रहे हैं।
स्काउट के साथ मेकर्स कर रहे पक्षपात?
स्काउट OP की टीम ने भी उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे ही यूजर्स की वीडियो शेयर की है जो मेकर्स और सलमान खान पर सवाल उठाते नजर आए। ऐसे वीडियो शेयर करके स्काउट की टीम ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है कि वो भी ऐसा ही सोचते हैं।
जानबूझकर स्काउट को किया जा रहा टारगेट?
स्काउट के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। reality_rant_ नाम की यूजर का वीडियो स्काउट की टीम ने शेयर किया है। इस वीडियो में यूजर कहती हैं- मैं चाहती हूं कि बिग बॉस से स्काउट बाहर हो जाएं। मेकर्स आप स्काउट को निकाल दो क्योंकि आपका तो एक ही टारगेट रह गया है। हर वीकेंड के वार पर स्काउट और यंग को पकड़ कर लताड़ना है। स्काउट तूने ये किया, वो किया। अच्छा स्काउट तूने ये नहीं किया। हर बात पर भाई…एकदम इज्जत की धज्जियां उड़ गई हैं। इससे अच्छा तो स्काउट बाहर आ जाए वो ज्यादा अच्छा है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उठाए सवाल
वीडियो में यूजर आगे कहती हैं- लव और स्काउट दोनों का आपस में मामला सुलझ गया था। स्काउट ने लव को सॉरी बोल दिया। लेकिन नहीं मेकर्स को तो गड़ा मुर्दा उखाड़ना है क्योंकि उन्हें पता है कि टीआरपी यहीं से आ रही है। तो वो लोग अब ये प्वाइंट उठा रहे हैं कि स्काउट आपने लव के लिए क्यों स्टैंड नहीं लिया? अरे नहीं लिया तो ठीक है, खत्म हो गया। अब आप वापस से वो टॉपिक क्यों उठा रहे हो? फिर काशवी को लेकर आप बीच में आ रहे हो बिना मतलब के। क्यों?
यूजर्स ने पूछा कि क्यों दोबारा लाया गया लव और स्काउट का टॉपिक?
स्काउट के पेज पर एक दूसरा वीडियो शेयर किया गया है जिसमें यूजर ने लिखा है कि मेकर्स स्काउट को लेकर पक्षपात कर रहे हैं। फिर से स्काउट की क्लास क्यों लगाई गई, जब रोहित शेट्टी पहले ही उस बारे में बात कर चुके थे? एक यूजर का वीडियो शेयर किया गया है जहां वो यूजर पूछ रहा है कि टीआरपी के लिए कितनी बार स्काउट को टारगेट किया जाएगा?
वीकेंड के वार पर लगी स्काउट की क्लास
बता दें, बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने स्काउट की क्लास लगाते हुए उनसे पूछा था कि क्या वो छोटे बच्चे हैं कि वो लव से मैन्यूपुलेट हो जाएंगे? स्काउट ने जब कहा कि वो नहीं मानते हैं कि लव ने उन्हें फंसाया है, तब सलमान ने उनसे पूछा कि उन्होंने काशवी के सामने ये स्टैंड क्यों नहीं लिया? सलमान ने कहा कि अगर वो वहां होते तो ऐसा होने ही नहीं देते। सलमान ने ये भी कहा कि अगर वो स्काउट की जगह होते तो वो अपने पार्टनर को वहीं टोक देते।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



