Home Latest news ताज़ा खबर सागरिका के ठुमकों ने लूटी महफिल, क्यूट बेटे को दुलारते रहे जहीर...

सागरिका के ठुमकों ने लूटी महफिल, क्यूट बेटे को दुलारते रहे जहीर खान, साले की शादी में छाया परफेक्ट पापा अवतार

3
0

Source :- INDIATV NEWS

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे इन दिनों अपने भाई की शादी के जश्न में डूबी हुई हैं। जयपुर में उनके छोटे भाई शिवजीत घाटगे की शादी पल्लवी के साथ धूमधाम से हुई, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। शादी की रस्मों से लगातार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। कहीं सागरिका भाई की आरती उतारती नजर आईं तो कहीं दोस्तों के साथ जश्न मनाती दिखीं। अब उनकी संगीत नाइट का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह अपनी गर्ल्स गैंग के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का एक बेहद प्यारा अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह शादी समारोह में अपने बेटे फतेहसिंह को दुलारते नजर आए। सागरिका के डांस और जहीर के इस फैमिली मोमेंट ने शादी की रौनक को और खास बना दिया है।

भाई की संगीत नाइट में सागरिका ने लगाए जमकर ठुमके

सागरिका घाटगे का संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने दोस्तों और परिवार की महिलाओं के साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक मस्तीभरे गाने पर पूरे जोश के साथ थिरकती दिखाई देती हैं। उनके चेहरे की खुशी और डांस का अंदाज बता रहा है कि वह भाई की शादी के हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। सागरिका ने इस खास मौके की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी साझा की थी। वीडियो में उनका बिंदास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आमतौर पर अपनी सादगी और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए पहचानी जाने वाली सागरिका का यह मस्तीभरा रूप सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

आइवरी-गोल्डन लहंगे में दिखा सागरिका का रॉयल अंदाज

संगीत नाइट में सागरिका के डांस के साथ उनके खूबसूरत आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस खास मौके के लिए उन्होंने आइवरी और सिल्वर शेड का हैवी लहंगा चुना था, जिस पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी। आउटफिट पर लगे क्रिस्टल्स इसे और आकर्षक बना रहे थे। उन्होंने लहंगे को स्लीवलेस ब्लाउज और हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सागरिका ने गले में मोतियों वाला चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीका पहना था। वहीं बालों को उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज में बन बनाकर बांधा हुआ था। आइवरी और गोल्डन रंगों का यह कॉम्बिनेशन शादी के शाही माहौल के साथ खूब जंच रहा था। उनका यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

sagarika zaheer

Image Source : SAGARIKA INSTAGRAMसागरिका ने किया धमाकेदार डांस।

बेटे फतेहसिंह को प्यार करते दिखे जहीर खान, तस्वीर ने जीता दिल

एक तरफ जहां सागरिका संगीत में डांस फ्लोर पर धमाल मचा रही थीं, वहीं उनके पति जहीर खान का अंदाज भी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर जहीर की अपने बेटे फतेहसिंह के साथ एक प्यारी तस्वीर सामने आई है। इसे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर की पत्नी फातिमा अगरकर ने शेयर किया है। तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बड़े स्नेह से अपना माथा बेटे के माथे से लगाया हुआ है। पिता और बेटे के बीच का यह खूबसूरत पल लोगों का दिल जीत रहा है। इस मौके पर जहीर सफेद रंग के बंदगला जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए। वहीं, फतेहसिंह गोल्डन-बेज रंग की प्रिंटेड बंदगला जैकेट में बेहद क्यूट लग रहे थे।

sagarika zaheer khan

Image Source : SAGARIKA INSTAGRAMसागरिका के भाई की शादी में जहीर खान का जलवा।

जयपुर में जुटे क्रिकेट और फिल्म जगत के सितारे

शिवजीत घाटगे और पल्लवी की शादी के जश्न में क्रिकेट जगत के कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल भी समारोह में नजर आए। वहीं, अजीत अगरकर अपनी पत्नी फातिमा और बेटे के साथ पहुंचे थे। फातिमा बेज और गोल्डन रंग के फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अजीत अगरकर ने भूरे रंग का कुर्ता, सफेद ट्राउजर और कढ़ाईदार नेहरू जैकेट पहनी थी। दुल्हन पल्लवी पेस्टल पिंक और गोल्डन कढ़ाईदार लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं दूल्हे शिवजीत ने ब्लैक एम्ब्रॉयडर्ड शेरवानी पहनी थी। शादी की इन तस्वीरों में सितारों की मौजूदगी और परिवार के साथ बिताए खुशनुमा पलों की झलक देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर सागरिका का डांस, उनका शाही लुक और जहीर का बेटे के साथ प्यारा अंदाज इस शादी के सबसे खास आकर्षणों में शामिल हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रिंस विलियम के स्वागत में बजा ‘बोले चूड़ियां’ से लेकर ‘से शावा शावा’, करीना-सैफ के साथ करण जौहर ने दिया शाही मेहमान को बॉलीवुड टच

Latest Bollywood News

SOURCE : INDIATV NEWS