Home मनोरंजन समाचार सामंथा रुथ प्रभु हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस में मची...

सामंथा रुथ प्रभु हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस में मची खलबली

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/samb_1781961975420_1781961996135_13d94c3d-7821-4603-8a14-1ef99de756a0.jpg

सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो कुछ ही देर में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सबके मन में एक सवाल है कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं।

सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मा इंति बंगारम को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपनी फिल्म की सक्सेस के बीच अब सामंथा को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह मूवी को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को सेलिब्रेट कर रही हैं, लेकिन इस दौरान एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

सामंथा का दिखा बेबी बंप?

दरअसल, सामंथा के साथ इस दौरान उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु भी थे और वह केक कट करती हैं। लेकिन जिस पर सबका ध्यान गया वो था सामंथा का पेट। दरअसल, फैंस ने सामंथा का छोटा सा बेबी बंप स्पॉट किया। फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं। वहीं एक ने कमेंट किया कि बधाई हो सामंथा प्रेग्नेंट हैं।

नहीं आया दोनों का रिएक्शन

वैसे भले ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन अभी तक ना तो सामंथा और ना ही राज का इस पर कोई कमेंट आया है।

फैंस चाहते हैं कि अगर यह खबर सच है तो दोनों जल्द प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट शेयर कर खुद फैंस को गुड न्यूज दें।

फिल्म के सक्सेस पर फैंस को कहा थैंक्यू

बता दें कि इससे पहले सामंथा ने अपनी फिल्म के सक्सेस पर फैंस को थैंक्यू नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘फिल्म को पहले दिन इतने अच्छे रिस्पॉन्स के साथ ओपन होते हुए देख काफी अच्छा लगा। अच्छा लगता है देखकर जब फैंस फिल्म को ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स देते हैं बिना यह देखे कि यह मेल लीड है या फीमेल लीड। यंग से लेकर सीनियर्स तक सबको मूवी पसंद आ रही है। वहीं जिस चीज ने दिल जीत लिया वो ये कि महिलाओं ने ओपनिंग डे पर कितना अच्छा कॉन्ट्रीब्यूट किया है। काफी समय से हम सुनते आ रहे हैं कि ओपनिंग मेल ऑडियंस से अच्छी होती है। लेकिन अच्छा लग रहा है कि सिनेमा बढ़ रही है और इवॉल्व हो रही है। हमारा छोटे प्रोडक्शन हाउस ने डिलीवर किया है।’

शादी कर फैंस को दिया था सरप्राइज

बता दें कि सामंथा और राज ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों ने काफी समय से रिलेशन की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन फिर अचानक एक दिन दोनों ने शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया था।

दोनों ने ईशा योगा सेंटल, तमिनल नाडु में शादी की थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN