Home - सामने आई 20th Anniversary iPhone की नई डिटेल, मिलेगी कर्व्ड स्क्रीन; यह...

सामने आई 20th Anniversary iPhone की नई डिटेल, मिलेगी कर्व्ड स्क्रीन; यह होगा खास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खबर है कि Apple अपनी 20वीं एनिवर्सरी के लिए एक धांसू आईफोन मॉडल तैयार कर रहा है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा और कंपनी इसे बेहतर से बेहतर बनाने के लिए कई सालों से टेस्टिंग कर रही है। अपकमिंग आईफोन में क्या होगा खास, चलिए बताते हैं…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Apple’s 20th Anniversary iPhone Leak: ऐसी चर्चा है कि ऐप्पल, आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक खास हैंडसेट तैयार कर रहा है। हालांकि, खुद कंपनी ने अभी तक इस बारे मं कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन सामने आ रही अफवाहों और लीक से पता चलता है कि इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। एक टिप्स्टर के अनुसार, ऐप्पल कई डिजाइन वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है, जिनमें फ्रंट ग्लास को लेकर अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि यह ग्लास चारों किनारों से मुड़ा हुआ (कर्व्ड) होगा। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस कर्व को बेहतर बनाने में कई साल लगा दिए हैं, और इस पर अभी भी काम चल रहा है।

टिप्स्टर का दावा है कि ऐप्पल लगभग तीन साल से ‘क्वाड-कर्व्ड’ डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है।

कैसा होगा 20th Anniversary iPhone का डिजाइन

टिप्स्टर ‘आइस यूनिवर्स’ ने एक्स पर एक पोस्ट में ऐप्पल के 20वीं एनिवर्सरी वाले आईफोन के बारे में नई जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर के अनुसार, ऐप्पल फिलहाल चार प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है, जिनमें से दो में नॉर्मल फ्लैट ग्लास कवर लगे हैं। वहीं, बाकी दो मॉडलों में ‘क्वाड-कर्व्ड’ (चारों तरफ से मुड़ा हुआ) ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन के चारों किनारों तक मुड़ा हुआ है।

टिप्स्टर का दावा है कि ऐप्पल लगभग तीन साल से ‘क्वाड-कर्व्ड’ डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है। कहा जा रहा है कि इस दौरान ऐप्पल ने कई बार बदलाव किए हैं, खासकर यह तय करने के लिए कि किनारों की तरफ ग्लास कितना मुड़ा हुआ होना चाहिए। शुरुआती प्रोटोटाइप में कर्व काफी ज्यादा थे, जिन्हें बाद के वर्जन में ऐप्पल ने कम कर दिया।

apples 20th anniversary iphone

20वीं एनिवर्सरी आईफोन के क्वाड-कर्व्ड वर्जन में लगभग 1 मिमी साइज के बेजेल्स हो सकते हैं। हालांकि, ग्लास चारों किनारों को एक कोण पर इस तरह से लपेटता, जिससे फोन को सीधे देखने पर ये बॉर्डर लगभग अदृश्य हो जाते हैं। टिप्स्टर का दावा है कि यह कथित आईफोन को फिजिकल बेजल को खत्म किए बिना लगभग एक बेजललेस डिजाइन दे सकता है।

टाइटेनियम बॉडी वापस ला सकता है ऐप्पल

दूसरी और, टिप्स्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने वीबो पर दावा किया कि ऐप्पल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के बाद पहली बार अपने प्रो मॉडल में टाइटेनियम वापस ला सकता है। iPhone 20 Pro में टाइटेनियम फ्रेम और राउंड कॉर्नर की सुविधा दी जा सकती है। यह डिजाइन लैंग्वेज iPhone Air से इंस्पायर्ड बताई जा रही है।

स्टीव जॉब्स द्वारा 2007 में पहला iPhone पेश करने के 20 साल पूरे होने पर, Apple 2027 में एनिवर्सरी मॉडल पेश कर सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि दस साल पूरे होने पर ऐप्पल ने 2017 में iPhone X लॉन्च किया था, जिसने कंपनी ने पारंपरिक होम बटन को एज-टू-एज डिस्प्ले और फेस आईडी से बदल दिया था।

Amazon पर मिल रहे इन iPhones पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN