Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/suman_kalyanpur_1780281586269_1780281590921_ee7d87ff-4e28-4099-a53e-59b20da85612.jpg

सुमन कल्याण 1960 और 70 के दशक की जानी मानी सिंगर रही हैं। ये वो दौर था जब सुनम कल्याण की आवाज इंडस्ट्री में छा रही थी। यहीं नहीं उनकी तुलना लता मंगेशकर से होती थी।

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय संगीत जगत की जानी मानी दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सुमन का रविवार शाम मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। सुमन कल्याण 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। सिंगर के निधन की जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी।

मंगला खाडिलकर ने दी सिंगर के निधन की जानकारी

गायिका सुमन कल्याणपुर पर प्रशंसित मराठी जीवनी ‘सुमन सुगंध’ लिखने वाली मंगला खाडिलकर ने PTI को बताया, “सुमन जी का निधन रात करीब 8 बजे लोखंडवाला स्थित उनके घर पर बुढ़ापे के कारण हुआ। उनका निधन शांतिपूर्ण रहा। पिछले कुछ दिनों से वह अपने ही गाने सुन रही थीं।”

लता मंगेशकर से होती थी तुलना

सुमन कल्याण 1960 और 70 के दशक की जानी मानी सिंगर रही हैं। ये वो दौर था जब सुनम कल्याण की आवाज इंडस्ट्री में छा रही थी। अपने सिंगिंग करियर में सुमन ने अपनी एक अलग और अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, उड़िया और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सैकड़ों यादगार गीत गाए थे। यही नहीं सुमन ने भक्ति गीत, गजलें और ठुमरियां भी गाईं। बता दें कि उस दौर में सुमन की आवाज की तुलना दिग्गज गायिका लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन कल्याणपुर ने हमेशा इस तुलना को खारिज किया। हालांकि, उन्होंने लता मंगेशकर के साथ साथ प्लैबैक सिंगर का दर्जा हासिल किया।

लता को बताया था अपना करीबी

बता दें कि सुमन कल्याणपुर की आवाज की अक्सर लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होती रही है, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से नकारा। साल 2022 सुमन कल्याणपुर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में लता मंगेशकर को अपना करीबी बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, “हर किसी को उनके गाने पसंद थे और वह अमर रहेंगी, हमने फिल्म ‘चांद’ के लिए साथ मिलकर एक डुएट रिकॉर्ड किया था। जब भी मैं उनसे मिलती थी, तो ऐसा लगता था जैसे किसी करीबी दोस्त से मिल रही हूं. मुझे लगता है कि उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता था।”

मोहम्मद रफी संग गाए सैकड़ों डुएट

सुमन कल्याण ने अपने पूरे करियर में 740 गाने हैं। वहीं, सुमन ने सिर्फ मोहम्मद रफी के साथ 140 डूएट गाए। सुमन के हिट गानों में ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे अनगिनत सदाबहार गाने हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN