Home LIFESTYLE NEWS HINDI सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं! 33 किलो वजन घटाने वाले डॉक्टर ने...

सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं! 33 किलो वजन घटाने वाले डॉक्टर ने बताई सबसे बड़ी चुनौती

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करने के लिए आपको एक फिक्स रूटीन फॉलो करना पड़ता है, जो किसी चुनौती से कम नहीं होता। डॉक्टर नाइक ने अपना 33 किलो वजन कम किया और बताया कि वेट लॉस करते समय सबसे कठिन क्या था।

वजन घटाना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता और ऐसे कई लोग हैं, जो वेट लॉस के बारे में सोचते हैं लेकिन कर नहीं पाते। वजन कम करने के लिए आपको सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज पर ही नहीं बल्कि कई चीजों को कंट्रोल करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग कुछ दिन तक रूटीन फॉलो करने के बाद इसे करना छोड़ देते हैं। साइकियाट्रिस्ट और थेरेपिस्ट डॉ. जी. विकास नाइक ने लेकिन ये कर दिखाया। उनका वजन करीब 103 किलो था, जिसे कम करके वह 70 किलो पर आ गए। डॉक्टर ने कुल 33 किलो वजन कम किया और आज वह फिट हैं। उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है लेकिन उन्होंने इस जर्नी का सबसे कठिन दौर बताया, जो हर किसी को पता होना चाहिए।

ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कीं

डॉ. नाइक ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करते हुए इस ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी बताई। उन्होंने लिखा, ”प्रक्रिया पर भरोसा रखें। आज का मुझे देखकर मेरा पुराना रूप भी पहचान नहीं पाएगा। मैंने चुपचाप मेहनत की और आज उसका नतीजा सबके सामने है। अब मैं अपनी जिंदगी की नई कहानी लिख रहा हूं।” उनका कहना है कि वर्कआउट इसलिए ना करें कि आप मोटे शरीर से नफरत करते हैं, बल्कि इसलिए करें कि आपको अपना शरीर काफी प्यारा है।

वेट लॉस करने में क्या होता है सबसे कठिन

डॉ नाइक कहते हैं कि आप वेट लॉस करने के लिए डाइट या एक्सरसाइज को रूटीन के साथ अपनाते हैं और ये आपको सही दिशा में लेकर जाता है। लेकिन सबसे मुश्किल होता है खुद से हार ना मानने का फैसला। अगर मैंने तय कर लिया है कि मुझे वजन कम करना है, तो फिर करना है लेकिन इस फैसले पर रोजाना अडिग रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अक्सर लोग यही पर फेल हो जाते हैं और वेट लॉस करना छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि वजन कम करना सिर्फ किलो घटाना नहीं है, बल्कि इससे शरीर में ताकत आती है, अनुशासन बढ़ता है और खुद के प्रति सम्मान भी बढ़ता है।

33 किलो वजन कम करने से क्या होता है

फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा गोयल के मुताबिक, 33 किलो वजन कम करना शरीर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आपको आपका शरीर पहले से हल्का और फुर्तीला लगेगा लेकिन इसका असर व्यक्ति की लंबाई, पहले के वजन, शरीर में फैट और मांसपेशियों की मात्रा और मेडिकल हिस्ट्री पर निर्भर करता है। सही तरीके से वजन कम करने पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बेहतर हो सकता है। साथ ही शुगर का खतरा भी काफी हद तक कम हो सकता है।

वेट लॉस के दौरान क्या करना चाहिए

डॉक्टर गरिमा का कहना है कि वेट लॉस करते समय अक्सर लोग अपनी मांसपेशियों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें, नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें और शरीर को आराम देना मांसपेशियों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। एक्सरसाइज वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को फिट रखने में भी मदद करती है। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

वेट मेंटेन करना भी है टास्क

वजन कम करने के बाद उसे मेंटेन करना भी किसी टास्क से कम नहीं होता। अगर वजन कम कर लिया है, तो उसी पर टिके रहना भी पड़ता है और इसके लिए अच्छी आदतों को लंबे समय तक अपनाना पड़ता है। ऐसा नहीं होता कि आज वजन कम हो गया अब कल से जंक फूड खा सकते हैं। तेजी से वजन घटाने के बजाय ऐसी आदतें अपनाएं जिन्हें पूरी जिंदगी जारी रखा जा सके। वजन घटाने का असली मकसद सिर्फ दिखने में बदलाव लाना नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत बनाना भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN