Home rss business hindi सिर्फ शुरू हुई IPO की चर्चा और 1 घंटे से कम में...

सिर्फ शुरू हुई IPO की चर्चा और 1 घंटे से कम में 17200 करोड़ रुपये का ‘फायदा’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा संस के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है और इसका सीधा असर टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में देखने को मिला है। टाटा केमिकल्स, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स पीवी, टाटा एलेक्सी और टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को 20 पर्सेंट तक की तूफानी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी का सीधा फायदा इनके मार्केट कैप को हुआ है। एक घंटे से कम समय में टाटा ग्रुप की इन कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 17200 करोड़ रुपये से ज्यााद बढ़ गया। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

RBI ने रिजेक्ट किया कंपनी का एप्लीकेशन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी के सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) के वॉलन्टरी सरेंडर से जुड़े एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया है, इससे टाटा संस अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के और करीब पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले के साथ ही देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है।

टाटा ग्रुप की स्टॉक्स में तूफानी तेजी
टाटा संस (Tata Sons) में हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ग्रुप स्टॉक्स में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई। टाटा केमिकल्स के शेयर मंगलवार को 20 पर्सेंट उछल गए। कंपनी के मार्केट कैप में करीब 3120 करोड़ रुपये जुड़े। टाटा केमिकल्स की टाटा संस में 2.53 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी की वैल्यू 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। टाटा केमिकल्स के शेयर मंगलवार को करीब 10 हफ्ते के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए।

टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का मार्केट कैप 5039 करोड़ रुपये बढ़ा
टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन की टाटा संस में हिस्सेदारी की वैल्यू 950 करोड़ रुपये से ज्यादा है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में मंगलवार को 15 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया और कंपनी के मार्केट कैप में 5039 करोड़ रुपये जुड़ गए। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

टाटा मोटर्स PV के शेयर 6% उछले
मार्केट कैप के मामले में सबसे ज्यादा फायदा टाटा मोटर्स पीवी को हुआ है। टाटा मोटर्स पीवी के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 6 पर्सेंट उछले हैं और निवेशकों की दौलत 7016 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। टाटा एलेक्सी और टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मंगलवार को इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट का उछाल आया। टाटा ग्रुप की इन पांच कंपनियों का टोटल मार्केट कैप मंगलवार को एक घंटे से कम में करीब 17,214 करोड़ रुपये बढ़ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN