Source :- LIVE HINDUSTAN
क्या आपको भी कोरियन ग्लास स्किन चाहिए? इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 3 चीजों से बना ये DIY नाइट क्रीम भी काफी इफेक्टिव है। इसमें चावल का पानी है, जो कोरियन स्किनकेयर का मेन इंग्रेडिएंट होता है।
आजकल कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन भी कोरियन ग्लास स्किन जैसी हो, तभी तो मार्केट में महंगे टोनर, सिरम, मॉइश्चराइजर और नाइट क्रीम की भरमार है। इन सभी में एक इंग्रीडिएंट कॉमन होता है और वो है राइस। दरअसल चावल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट, ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही चावल के पानी से कोरियन नाइट क्रीम बनाकर तैयार कर सकती हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और रेडिएंट बनाने में मदद करेगा। बाजार में हजारों रूपए में मिलने वाली ये कोरियन नाइट क्रीम घर पर बनाना बिल्कुल आसान है और ये काफी इफेक्टिव भी है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।
सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं कोरियन नाइट क्रीम
अगर आपको भी कोरियन लोगों जैसी बेदाग, ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा चाहिए, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में चावल का पानी जरूर शामिल करें। ये स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है, साथ ही एंटी एजिंग में भी इफेक्टिव माना जाता है। चावल के पानी के साथ अगर आप एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर एक नाइट क्रीम तैयार कर लें, तो ये आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगा। साथ ही स्किन ज्यादा सॉफ्ट, हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और रेडिएंट नजर आएगी।
इस तरह बनाएं कोरियन नाइट क्रीम
सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें दो चम्मच के करीब एलोवेरा जेल एड करें। आपको ताजा एलोवेरा जेल नहीं लेना है, मार्केट वाले जेल से क्रीम का अच्छा टेक्सचर आता है। अब इसमें दो चम्मच के करीब ही चावल का पानी एड करें। चावल का पानी बनाने के लिए चावल को धो कर 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें, फिर छान लें।
इस चावल के पानी को एलोवेरा जेल में मिलाकर अच्छे से फेंटे, जब तक ये सफेद रंग के जेल जैसी कंसिस्टेंसी में नहीं आ जाता। अब इसमें दो विटामिन ई कैप्सूल काट कर डाल दें। दोबारा अच्छे से मिक्स करें और इस जेल लाइक क्रीम को किसी साफ-सुथरे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख दें।
कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं ये क्रीम
इस क्रीम में किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव्स नहीं हैं, इसलिए ये जल्दी खराब हो जाती है। अगर आप इसे फ्रिज में स्टोर कर रही हैं, तो 3-4 दिन के भीतर इस्तेमाल कर लेना ही बेहतर रहता है। अगर क्रीम में से किसी तरह की अजीब महक आ रही है या इसका रंग बदल रहा है, तो चेहरे पर इस्तेमाल करने से बचें।
कैसे और कब यूज करें ये कोरियन क्रीम
ये एक नाइट क्रीम है, इसलिए इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें। सबसे पहले फेसवॉश से अपना चेहरा क्लीन कर लें। फिर थोड़ी सी ये कोरियन क्रीम लें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए पूरे फेस और गर्दन पर अप्लाई कर लें। रात में सोते समय ये आपकी स्किन को रिपेयर करने का काम करती है, साथ ही ग्लोइन और बेदाग निखार प्रोवाइड करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


