Home National news hindi सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टर इमरान ख़ान क्यों हैं सुर्ख़ियों में

सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टर इमरान ख़ान क्यों हैं सुर्ख़ियों में

2
0

Source :- BBC INDIA

इमरान ख़ान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान 10 अक्तूबर को मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान ख़ान और उनकी दोस्त एक्टर लेखा वॉशिंगटन को हिरासत में ले लिया था.

उन्हें अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया, जो पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह थी. हालाँकि मुंबई पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी.

सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.

अंग्रेज़ी अख़बार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी मुख्य चुनाव आयुक्त के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कदमों को लेकर ’10 महीने में 14 बार आपत्ति’ दर्ज कराई थी.

बीजेपी का आरोप

किरीट सोमैया

हालांकि शनिवार को ही इमरान ख़ान को मुंबई पुलिस ने रिहा कर दिया था.

इस पोस्ट के बाहर आने बाद इमरान ख़ान के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने को लेकर काफ़ी चर्चा है. कई लोग उनके नागरिकता को लेकर सवाल उठा रहे हैं .

बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से इमरान ख़ान के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की घटना की जाँच की मांग की है.

उन्होंने दावा किया है कि इमरान ख़ान विदेशी नागरिक हैं और सवाल उठाया है कि क्या उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने की क़ानूनी इजाज़त थी?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ गामदेवी पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर प्रशांत मोहिते ने बताया कि पुलिस इमिग्रेशन अधिकारियों को इस बारे में पत्र लिखने की प्रक्रिया में है कि एक्टर इमरान ख़ान के पास ‘ओवरसीज सिटीज़न ऑफ़ इंडिया’ यानी ओसीआई कार्ड है और उन्होंने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर नियमों का उल्लंघन किया है.

हिरासत में लिए जाने से कुछ देर पहले मीडिया से बात करते हुए इमरान ख़ान ने कहा था, “मैं यहाँ एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूँ. मैं यह देखने आया हूँ कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज़ क्यों दबाई जा रही है.”

ओसीआई क्या है और क्या हैं उनके अधिकार

ओसीआई कार्ड

ओसीआई कार्ड होल्डर भारतीय मूल के विदेशी नागरिक होते हैं, जिन्हें कुछ ख़ास सुविधाएँ मिलती हैं. जैसे भारत में जीवन भर के लिए मल्टीपल-एंट्री वीज़ा.

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने बीबीसी हिन्दी को बताया, “ओसीआई नियमों में बदलाव होते रहे हैं. मौजूदा व्यवस्था में ऐसे लोग ओसीआई कार्ड धारक होते हैं, जिनके माता-पिता या दादा-परदादा आज़ाद भारत के नागरिक होते हैं और उस शख़्स ने ख़ुद दूसरे देश के नागरिकता ले ली होती है.”

उन्हें शिक्षा, प्रॉपर्टी और कुछ ख़ास प्रोफ़ेशनल गतिविधियों से जुड़े लाभ भी मिलते हैं.

संजय हेगड़े ने बताया कि ओसीआई कार्ड होल्डर भारतीय चुनावों में वोट नहीं दे सकते, संसद या राज्य विधानसभाओं के चुनाव नहीं लड़ सकते, या भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित अन्य राजनीतिक अधिकारों का दावा नहीं कर सकते.

ओसीआई कार्ड होल्डर्स के अधिकार और उन पर लगी पाबंदियाँ नागरिकता अधिनियम, 1955 और केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमों और नोटिफिकेशन्स में बताई गई हैं.

इमरान ख़ान के ओसीआई होने के बाद इस बात की भी चर्चा हो रही है की क्या वो विरोध प्रदर्शनों में भाग ले सकते हैं?

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS