Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/SRK_and_Sudesh_1785682826885_1785682837200_8254576a-9eba-42b2-83c9-91241363272b.jpgयश चोपड़ा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘डर’ के कई किस्से हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मूवी में ऋषि कपूर से लेकर आमिर खान और सुदेश बैरी तक की कास्टिंग के बारे में विचार किया जा रहा था।
सुदेश बैरी ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे शाहरुख वाला रोल वह करने वाले थे और सनी देओल वाला रोल आमिर या ऋषि कपूर को मिलना था।
साल 1993 में आई फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान का काम तो आपको याद ही होगा। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह कुछ सबसे कमाल की रोमांस-थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सनी देओल और जूही चावला ने अहम किरदार निभाए थे और आज भी IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान से पहले इस फिल्म में राहुल मेहरा का यादगार किरदार किसी और एक्टर को मिलने वाला था। दरअसल यश चोपड़ा ने इस रोल के लिए पहले सुदेश बैरी को पसंद किया था।
सुपरस्टार नहीं बने थे शाहरुख खान
दरअसल शाहरुख खान उस दिनों बहुत बड़ा नाम नहीं थे। ‘डर’ के पहले उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘चमत्कार’ और ‘दीवाना’ जैसी कुछ फिल्में की थीं। हालांकि इन सभी में उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन फिर भी शाहरुख खान की तुलना में तब सुदेश बैरी काभी ज्यादा तेजी से उभरते हुए कलाकार थे। यहां तक कि यश चोपड़ा ने सुदेश बैरी के हिसाब से कॉस्ट्यूम भी तैयार करवा लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना प्लान बदल कर शाहरुख खान को कास्ट कर लिया और यहीं से SRK की किस्मत बदलती चली गई।
क्यों शाहरुख को दिया गया था रोल?
शाहरुख खान ने भले ही इससे पहले कई बड़ी फिल्में की थीं, लेकिन ‘डर’ वो मूवी थी जिसने शाहरुख खान को सही मायने में फेमस कर दिया। निर्देशक यश चोपड़ा को लगा कि सुदेश जैसा एक्टर सनी देओल जैसे बड़े स्टार के सामने अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। डर के बाद शाहरुख खान ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘दिल तो पागल है’ (1997), ‘मोहब्बतें’ (2000), ‘वीर-जारा’ (2004), ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) और ‘जब तक है जान’ (2012) जैसी कई फिल्मों में यश चोपड़ा के लिए काम किया।
आमिर खान करने वाले थे सनी का रोल
सुदेश बैरी ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान वो वक्त याद करते हुए बताया, “मुझे ‘डर’ में रोल ऑफर किया गया था और मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार थे। उसके बाद जो हुआ वो ये था कि… दूसरा रोल करने वाला एक्टर मुझसे कहीं बड़ा था। पहले ऋषि कपूर का नाम सामने आया, फिर आमिर खान के बारे में सोचा गया और आखिर में सनी देओल को कास्ट किया गया।” सुदेश ने बताया कि फिल्म के आखिर में मेरे किरदार के दूसरे कैरेक्टर को मुक्का मारने वाला एक सीन है। ऐसा लग रहा था मानो सुदेश किसी बड़े एक्टर को मुक्का मार रहे हैं। मैंने यही सुना है। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।
सुदेश ने आज तक नहीं देखी वो फिल्म
“फिल्म के अंत में, मेरे किरदार का दूसरे व्यक्ति को मुक्का मारने का एक दृश्य है। दूसरे किरदार को जिसने भी निभाया हो, ऐसा लग रहा था मानो सुदेश बेरी किसी बड़े अभिनेता को मुक्का मार रहे हों। मैंने यही सुना है, मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। यश जी भी एक फिल्म निर्माता थे, और फिल्म निर्माता हमेशा थोड़े भावुक होते हैं। वे इसी जुनून के कारण इतनी अच्छी फिल्में बना पाते हैं,” सुदेश ने बताया, साथ ही यह भी कहा कि निर्देशक को लगा कि वह इस तरह की भूमिका निभाने के लिए बहुत नए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




