Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/sudesh_lahri_daler_mehndi_1792720583635_o2mP_1792720587435_CBXR_28a9c0b1-ba26-49df-a6e7-1621217745c7_jhsp.pngDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल के विवाद में अब कॉमेडियन सुदेश लहरी की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।
दलेर मेहंदी और बीजेपी नेता सुबोध उनियाल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उस वीडियो पर अब सुदेश लहरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सुबोध उनियाल के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि वो इस मुद्दे में इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि वो भी एक आर्टिस्ट हैं और एक आर्टिस्ट के दर्द को समझ सकते हैं।
सुदेश लहरी ने किया दलेर मेहंदी का समर्थन
सुदेश लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुदेश लहरी दलेर मेहंदी के समर्थन में बात करते नजर आ रहे हैं। सुदेश लहरी वीडियो में कहते हैं, “ये वीडियो मैं अपने लिए नहीं बना रहा हूं। ये वीडियो मैं अपने प्यारे आर्टिस्ट दलेर मेहंदी के लिए बना रहा हूं। दोस्तों, मैं एक आर्टिस्ट हूं और मैं समझ सकता हूं कि एक कलाकार क्या होता है। एक आर्टिस्ट कितना संवेदनशील और भावुक हो सकता है। दलेर मेहंदी जी के बारे में आप जो वीडियो न्यूज या अन्य जगहों पर देख रहे हैं, या जो लोग अपलोड कर रहे हैं, उन्हें जिस तरह से पेश किया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत है।”
ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी के लिए भाई मीका सिंह फ्री में उत्तराखंड शो करने के लिए तैयार, लेकिन पहले रखी ये शर्त
सुदेश बोले- दलेर मेहंदी से सीखा स्टेज का सम्मान करना
सुदेश लहरी ने आगे कहा कि दलेर मेहंदी को वो व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। सुदेश लहरी ने कहा, “मैं 30 सालों से इन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। हमने स्टेज के बारे में इनसे काफी कुछ सीखा है। स्टेज का सम्मान कैसे करते हैं, स्टेज पर जाते कैसे हैं? कैसे शो करते हैं, कैसे प्रोफेशनल रहते हैं?”
मंत्री के व्यवहार पर भड़के सुदेश लहरी
सुदेश लहरी ने आगे कहा कि न केवल पंजाब या भारत, बल्कि दुनियाभर से कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी से सीखा है। उन्होंने कहा, “मैं कह रहा हूं कि अगर आपको किसी आर्टिस्ट से बात करनी भी है तो स्टेज के पीछे जाकर बात कर सकते हैं। कोई और तरीका भी हो सकता है। लेकिन किसी आर्टिस्ट से स्टेज पर इस तरह बात करना गलत है।”
सुदेश लहरी बोले- कभी भी दलेर मेहंदी को शराब पीते नहीं देखा
सुदेश लहरी ने अपने वीडियो में कहा कि उन्होंने कभी भी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए नहीं देखा है। उन्होंने कहा, “मैंने आज तक उन्हें कभी शराब पीते नहीं देखा। न कभी किसी ने उन्हें नशे में देखा।” सुदेश लहरी ने अपने वीडियो के अंत में दलेर मेहंदी की सलामती की दुआ मांगी और कहा कि वो सब लोग उनके साथ हैं।
ये भी पढ़ें: ‘तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते…’ मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर साधा निशाना, कहा- 35 लाख एडवांस दिए थे
मीका सिंह लगातार कर रहे भाई दलेर मेहंदी का सपोर्ट
बता दें, दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह भी लगातार अपने भाई के समर्थन में बात कर रहे हैं। उन्होंने कल एक पोस्ट करके पुष्कर सिंह धामी को टैग किया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- आजकल स्कूलों में भी बच्चों को डांटने-फटकारने को लेकर इतनी सावधानी बरती जाती है, लेकिन उत्तराखंड में आपके मंत्री जी ने दलेर मेहंदी जी को मंच पर बुलाकर जिस तरह इतनी रूडली बात की, क्या यह सही है? यह कहां का इंसाफ है? पुष्कर धामी (टैग) जी हम सब आपकी इज्जत करते हैं और उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं। दलेर जी अपनी कमिटमेंट निभाने आए थे और उन्होंने पूरे 1 घंटा 30 मिनट परफॉर्म किया। जहां तक मुझे जानकारी है, इस कार्यक्रम के लिए सुनंदा शर्मा जी को भी बुक किया गया था, लेकिन शायद किसी वजह से वह नहीं आ पाईं। दलेर जी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और दर्शकों का मनोरंजन किया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




