Source :- INDIATV NEWS

कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार की सुबह सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई है। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। हल्के झटके से किसी तरह का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों में दहशत है।
SOURCE : INDIATV NEWS




