Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सुमोना चक्रवर्ती ने जिम में की वापसी, 20 मिनट के वर्कआउट में...

सुमोना चक्रवर्ती ने जिम में की वापसी, 20 मिनट के वर्कआउट में ही खराब हुआ हाल, 6 महीने पहले हुई थी सर्जरी

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

सुमोना चक्रवर्ती ने जुलाई में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के चलते सोशल मीडिया से भी दूर हो गई थीं। अपनी सर्जरी के 2 महीने बाद सुमोना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी गैर-मौजूदगी की वजह बताई और अब अपनी सर्जरी के 6 महीने बाद उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी फिर से शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार को, सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अपने डॉक्टर से ‘ऑल क्लियर’ मिलने के बाद, उन्होंने जिम में वापसी की है।

20 मिनट के वर्कआउट में ही खराब हुई हालत

सुमोना चक्रवर्ती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें वर्कआउट के बाद अपना हाल दिखाते देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने बताया कि फुल लेग वर्काउट के बाद वह उन्होंने दौड़ भी लगाई। लंबे समय बाद उन्होंने 4 मिनट की रनिंग की, एक मिनट की वॉक और इसके चार सेट करके ही वह थक गईं। उन्होंने बताया कि ये 6 महीने बाद जिम में उनका पहला दिन था और री-स्टार्ट ऐसा ही दिखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही उनके वर्कआउट की अवधि में सुधार होगा। वीडियो में सुमोना पसीने से तर-बतर और थकी हुई दिख रही हैं।

सुमोना चक्रवर्ती की जिम में वापसी

वीडियो शेयर करते हुए सुमोना ने कैप्शन में लिखा- ‘ऑपरेशन के 6 महीने बाद। मुझे मेरे डॉक्टर और फिजिकल थेरेपिस्ट से पूरी मंजूरी मिल गई है। अब शरीर को शेप में लाने का समय आ गया है। शरीर अब बिल्कुल अलग दिख रहा है और महसूस भी अलग हो रहा है। मैं इसे फिर से समझने की कोशिश कर रही हूं। एक बार में एक कदम।’ इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और सुमोना का हौसला बढ़ाया है। वहीं कुछ ने सुमोना को अपनी प्रेरणा बताया है।

सुमोना चक्रवर्ती की सर्जरी

जुलाई में, सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर थीं और ये सब उनकी सेहत की वजह से था। उन्होंने बताया कि वह जानबूझकर सोशल मीडिया से दूर चल रही थीं। 4 मई को सुमोना की एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई थी। उन्हें 2021 में इसके बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने सालों तक उन्होंने इसे मैनेज करने की कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद जब ये समस्या बढ़ गई तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर सर्जरी का फैसला लिया।

सुमोना चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट

सुमोना चक्रवर्ती आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आई थीं। शो में उन्होंने अपने फियरलेस अंदाज से खूब वाहवाही लूटी। सुमोना ने यूं तो कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है, लेकिन कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ ने  भी उन्हें खास पहचान दिलाई, जिसमें वह सरला गुलाटी और भूरी की भूमिका में नजर आती थीं। करीब 3 सालों से वह शो से दूर हैं, जिसके चलते अब दर्शक उनकी एक बार फिर से इस शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः रिलीज से पहले ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला पहला रिव्यू, अनुपम खेर की मां ने दिए 100 में 100 नंबर, सूरज बड़जात्या को लगाया गले

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV