Home LIFESTYLE NEWS HINDI सूजी में ये 1 चीज मिला लें, फूले-फूले और खस्ता बनेंगे गोलगप्पे!...

सूजी में ये 1 चीज मिला लें, फूले-फूले और खस्ता बनेंगे गोलगप्पे! शेफ पंकज ने बताया सीक्रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Suji Golgappa Tips: जब भी गोलगप्पे खाने का मन करे तो 10 मिनट में ही घर पर आप इन्हें बना सकते हैं। शेफ पंकज की टिप्स फॉलो करेंगे तो हर बार फूले फूले और क्रिस्पी सूजी के गोलगप्पे बनकर तैयार होंगे।

गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर हमें लगता है कि इन्हें घर पर बनाना मुश्किल है। क्योंकि कई बार ये फूलते नहीं या फिर तेल पी लेते हैं। खासकर सूजी के गोलगप्पे बनाते हुए अक्सर ये समस्या आती है। फिर लोगों को ये भी लगता कि इन्हें बनाने में टाइम काफी लग जाता है। लेकिन सच कहें तो आप 10 मिनट में एकदम परफेक्ट सूजी के गोलगप्पे बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल मार्केट स्टाइल फूले-फूले और क्रिस्पी। शेफ पंकज ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए गोलगप्पे से जुड़ी कुछ टिप्स शेयर की हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप कम समय में एकदम परफेक्ट सूजी के गोलगप्पे रेडी कर सकते हैं। सूजी का डो लगाते हुए बस ये छोटी-छोटी सी बातें आपको ध्यान में रखनी हैं।

सूजी में तेल का मोयन लगाएं

गोलगप्पे बिल्कुल क्रिस्पी और फूले-फूले बनें, इसके लिए सूजी में थोड़ा सा तेल का मोयन जरूर लगाया जाता है। इसके लिए एक परात में बारीक वाली सूजी लें। सूजी थोड़ी दरदरी है तो मिक्सर में पीसकर इसे बारीक कर लें। फिर इसमें गर्म तेल डालकर हाथों से मसल लें। सही मात्रा की बात करें तो 250 ग्राम सूजी के लिए लगभग 50 ग्राम के करीब गर्म तेल का मोयन लगाना है। 2 मिनट के लिए इसे मसलते रहें, फिर सूजी को मुट्ठी में दबाकर देखें। इसका लड्डू बंध रहा है, तो मोयन परफेक्ट लगा है।

गर्म पानी से गूंथकर लगाएं गोलगप्पे का डो

मोयन लगाने के बाद सूजी में थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर गूंथ लें। आपको इसका एक सॉफ्ट सा डो लगाकर तैयार कर लेना है। फिर इसे परात पर 10-15 मिनट के लिए पटक-पटककर गूंथ लें, इससे आटा लचीला हो जाता है। अब आपको डो को बिल्कुल भी रेस्ट के लिए नहीं छोड़ना है, तुरंत इसके गोलगप्पे बनाना शुरू कर देना है।

इस तरह फ्राई करें सूजी के गोलगप्पे

गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले डो से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब इन्हें थोड़ा लंबा-लंबा बेल लें। बेलने के बाद आपको इन्हें रखना नहीं है, बल्कि तुरंत ही तेल में तलने के लिए डाल देना है। इस दौरान इन्हें चलाएं नहीं, ये तेल में खुद ही फूलकर फ्राई हो जाएंगे। तो लीजिए एकदम खस्ता और फूले-फूले गोलगप्पे बनकर तैयार हैं।

गोलगप्पे का तीखा हरा पानी ऐसे बनाएं

गोलगप्पे का तीखा हरा पानी बनाने के लिए धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक, काला नमक, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च को एक कप पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे छान लें और इसमें टेस्ट के मुताबिक और पानी एड कर लें। खट्टेपन के लिए नींबू की स्लाइसेज और थोड़ा सा टार्टरिक एसिड मिला सकते हैं। बूंदी से इसे गार्निश करें।

गोलगप्पे का मीठा पानी बनाने की टिप्स

गोलगप्पे का मीठा पानी बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा, सौंफ और कलौंजी डालकर चटका लें। इसमें एक कप इमली का पानी, 50 ग्राम गुड़, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक, काला नमक और एक कप पानी डालकर उबाल आने तक पका लें। इसे 3-4 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने दें, फिर पानी डालकर इसकी क्वांटिटी को एडजस्ट कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN