Home - सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच की SALE शुरू, मिल रहा...

सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच की SALE शुरू, मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8, और साथ ही नए वियरेबल्स Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 की सेल लाइव हो चुकी है। ऑफर के तहत, इन पर 7000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

सैमसंग के 8th-जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8, और साथ ही नए वियरेबल्स Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9, आज से भारत में रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक इन डिवाइस को Samsung.com, Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं। Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 की भारतीय ग्राहकों के बीच जबर्दस्त मांग देखी गई है; सैमसंग को इनके लॉन्च के सिर्फ 72 घंटों में ही 2,71,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं। सैमसंग ऑफर के तहत, अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर 7000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट (No EMI) मिलेगा।

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

Galaxy Z Fold8 Ultra: इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट, क्रीम, वॉयलेट शैडो और ग्रीन शैडो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में उपलब्ध है।

Galaxy Z Fold8: इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट, क्रीम, लैवेंडर और पिस्ता (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में उपलब्ध है।

Galaxy Z Flip8: इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट, क्रीम, पिंक और मिंट (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में उपलब्ध है।

Galaxy Watch Ultra2: इसके 47mm LTE वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में उपलब्ध है।

Galaxy Watch9: इसके 40mm LTE वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है और BT वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट और क्रीम कलर्स में उपलब्ध है। इसके 44mm LTE वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है और BT वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह ग्रेफाइट और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है।

सबसे पहले देखें अलग-अलग मॉडल में क्या खास है

Galaxy Z Fold8 Ultra में 8-इंच की बड़ी मेन डिस्प्ले है और यह सिर्फ 4.1mm पतला है, जो इसे Samsung का अब तक का सबसे पतला फोल्ड डिजाइन बनाता है। इसमें HDR के साथ 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और बेहतर नाइटोग्राफी वाला नया 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो किसी भी रोशनी में ज्यादा डिटेल देता है। साथ ही, यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें 45W फास्ट-चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी है।

4800mAh बैटरी और सिर्फ 201g वजन वाला Galaxy Z Fold8, Samsung का अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है। नया Flex Titanium डिस्प्ले स्ट्रक्चर क्रीज (मोड़ के निशान) को कम दिखाई देने वाला बनाता है और टिकाऊपन बढ़ाता है, जबकि मेन डिस्प्ले 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसका डुअल 50 मेगापिक्सेल कैमरा सिस्टम, डुअल रिकॉर्डिंग और My FanCam फीचर अलग-अलग सीन में कंटेंट कैप्चर और एडिट करना आसान बनाते हैं। फोल्ड होने पर, इसकी 10:16 कवर स्क्रीन मैसेजिंग, सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो देखने जैसे कामों के लिए डिजाइन की गई है। अनफोल्ड होने पर, 4:3 मेन डिस्प्ले गेम और फिल्मों के लिए बड़ा व्यूइंग एरिया देता है, साथ ही 16:9 कंटेंट के लिए बेकार स्क्रीन स्पेस को कम करता है।

Galaxy Z Flip8 का वजन सिर्फ 180 ग्राम है और यह सिर्फ 6.1mm पतला है, जो इसे Samsung का अब तक का सबसे पतला और हल्का फ्लिप फोन बनाता है। इसका 50 मेगापिक्सेल कैमरा, जो सैमसंग के प्रोविज़ुअल इंजन से चलता है, डिटेल्ड पोर्ट्रेट और नैचुरल स्किन टोन देता है। वहीं, फ्लेक्स मोड, सुपर स्टेडी (होराइजन लॉक के साथ), फ्लिपशॉट और कवर स्क्रीन मिरर जैसे फीचर्स हैंड्स-फ्री और कवर-स्क्रीन फोटोग्राफी में मदद करते हैं।

सैमसंग की अब तक की सबसे दमदार स्मार्टवॉच, Galaxy Watch Ultra2, में मजबूत बनावट और खास ट्रैकिंग मोड का कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है, जो ट्रेल रनिंग और डाइविंग जैसी एक्टिविटीज के लिए काम आते हैं। नया ‘ट्रेल रन’ फीचर ऊंचाई, चढ़ाई की प्रोग्रेस और जमीन के असर को मापता है, जिससे रनर्स को अपनी रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलती है। मौजूदा ‘स्वेट लॉस’ फीचर में एक नया ‘न्यूट्रिशन अलर्ट’ जोड़ा गया है, जो शरीर के वजन के हिसाब से पसीने के नुकसान को मापकर हाइड्रेशन की जरूरत का अंदाजा लगाता है। इसमें प्रोफेशनल डाइविंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Galaxy Watch Ultra2 में 800mAh की बैटरी, क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन एलीट प्लेटफॉर्म है और आउटडोर में बेहतर विजिबिलिटी के लिए 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है। वॉच अपने शॉक-रेजिस्टेंट टाइटेनियम बिल्ड को बरकरार रखती है जबकि सॉफ्ट और हल्के बैंड यूजर को पहनने के दौरान आराम देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Galaxy Watch9 को सैमसंग की रोजाना इस्तेमाल होने वाली स्मार्टवॉच के तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें कंफर्ट, लंबी बैटरी लाइफ और लगातार हेल्थ ट्रैकिंग पर खास ध्यान दिया गया है। इस वॉच में एल्युमीनियम केस का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही सैमसंग का कुशन-शेप वाला डिजाइन भी बरकरार रखा गया है। गैलेक्सी वॉच9 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन एलीट प्लेटफॉर्म लगा है। इसमें पूरे दिन चलने के लिए 40mm वाले मॉडल में 390mAh की बैटरी और 44mm वाले मॉडल में 445mAh की बैटरी दी गई है। इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज रोशनी में भी जानकारी देखना आसान हो जाता है। यह वॉच 40mm और 44mm साइज में उपलब्ध होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN