Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung ने Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions नाम से एक नए कैंपेन शुरू किया है। कैंपेन के तहत, सैमसंग के महंगे टीवी बड़े डिस्काउंट और ढेर सारे बेनिफिट्स के साथ मिलेंगे। यहां देखें ग्राहकों को क्या-क्या फायदा मिलेगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Samsung फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ग्राहकों को अपने महंगे स्मार्ट टीवी बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है। दरअसल, सैमसंग इंडिया ने Vision AI टेक्नोलॉजी वाले अपने नए बड़े-स्क्रीन वाले TV को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” नाम से एक शानदार नया कैंपेन शुरू करने की घोषणा की है। यह कैंपेन ग्राहकों को प्रीमियम टेलीविजन पर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो घर पर एंटरटेनमेंट का ज्यादा स्मार्ट और शानदार एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
Samsung campaign deals

यह कैंपेन सैमसंग के बेहतरीन विजन AI इनोवेशन को दिखाता है, जो Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI सर्विस प्लेटफॉर्म को जोड़कर एक पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। ये फीचर लेटेस्ट Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED और Crystal UHD टीवी पर उपलब्ध हैं, जो सिनेमा, स्पोर्ट्स और रोजाना के मनोरंजन का मजा सीधे आपके लिविंग रूम में लाते हैं।
साउंडबार और स्मार्ट टीवी FREE
ग्राहक चुनिंदा सैमसंग विजन एआई बिग टीवी पर कई रोमांचक ऑफर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें 1,02,990 रुपये तक के साउंडबार फ्री, 5,29,990 रुपये तक के स्मार्ट टीवी फ्री, 20% तक का कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 36 महीने तक की ईएमआई शामिल हैं। इसके अलावा, कैंपेन सैमसंग टीवी प्लस, सैमसंग केयर प्लस, सैमसंग फाइनेंस प्लस, सैमसंग साउंड प्लस, सैमसंग आर्ट प्लस और सात साल तक के ओएस अपग्रेड जैसे बेहतरीन बेनिफिट्स प्रदान करता है।
विजन एआई-पावर्ड टीवी की रेंज देशभर में सैमसंग रिटेल स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है। इस कैंपेन के साथ, सैमसंग का लक्ष्य स्मार्ट एआई फीचर्स, बड़ी स्क्रीन और फेस्टिव ऑफर के कॉम्बीनेशन से पूरे भारत में प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट को अधिक सुलभ बनाना है।
Samsung Big Bespoke AI Fest
सैमसंग इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस कैंपेन के तहत ‘Big Bespoke AI Fest’ की घोषणा की है। इस कैंपेन में चुनिंदा बिस्पोक AI होम अप्लायंसेस – जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और वॉशर-ड्रायर कॉम्बो – पर कैशबैक, एक्सटेंडेड वारंटी और फाइनेंस से जुड़े फायदे मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों का हजारों रुपये का फायदा हो रहा है।

यहां देखें ऑफर्स की लिस्ट:
– Big Bespoke AI Fest में ग्राहकों को चुनिंदा Bespoke AI अप्लायंसेज पर 19,470 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
– कैंपेन के तहत, चुनिंदा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर सैमसंग केयर प्लस के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दो साल की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।
– कैंपेन के तहत, चुनिंदा सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर पर 99 रुपये में एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।
– कैंपेन के तहत, ग्राहकों को सैमसंग फाइनेंस प्लस के जरिए जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी मिलेगा।
– कैंपेन में, ग्राहकों को 20/5 फाइनेंस स्कीम के तहत 25kg वॉशर ड्रायर कॉम्बो पर ‘1 EMI Off’ का फायदा मिलेगा, जिसमें सैमसंग एलिजिबल 20-महीने की नो-कॉस्ट EMI खरीद पर पहली EMI का भुगतान करेगा।
– कैंपेन के तहत, चुनिंदा प्रोडक्ट कैटेगरी में 890 रुपये से शुरू होने वाली EMI का लाभ मिलेगा।
केवल 15 अगस्त तक चलेगा कैंपेन
Samsung Big Bespoke AI Fest कैंपेन 1 अगस्त से 15 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इस कैंपेन के दौरान, ये ऑफर सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के साथ-साथ पूरे भारत में पार्टनर रिटेल नेटवर्क पर भी उपलब्ध होंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


