Home rss business hindi सोने-चांदी की कीमतें उछाली, एक झटके में सिल्वर ₹5400 तो गोल्ड ₹2400...

सोने-चांदी की कीमतें उछाली, एक झटके में सिल्वर ₹5400 तो गोल्ड ₹2400 हुआ महंगा; देखें आज के ताजा भाव

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज बाजार से मिली-जुली खबर है। पिछले दिनों गिरावट का सामना करने के बाद गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब 2,400 रुपये उछल गया, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 5,400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिका से आए महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद ब्याज दरों को लेकर बाजार में बनी उम्मीदों का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दिया। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें।

MCX पर सोना-चांदी दोनों महंगे

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 2.14 फीसदी की तेजी के साथ 1,23,684 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी के वायदा भाव में इससे भी ज्यादा तेजी रही। MCX पर चांदी करीब 4.14 फीसदी चढ़कर 1,48,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों का रुख अलग रहा। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 3,577.28 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे पहले सोना अगस्त 2025 के बाद अपने निचले स्तर तक पहुंच गया था। एक समय इसकी कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस के नीचे भी चली गई थी।

देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) चांदी की कीमत (1 किलो)
दिल्ली ₹1,26,040 ₹1,15,550 ₹1,65,000
मुंबई ₹1,25,890 ₹1,15,400 ₹1,65,000
कोलकाता ₹1,25,890 ₹1,15,400 ₹1,65,000
चेन्नई ₹1,25,890 ₹1,15,400 ₹1,65,000
बेंगलुरु ₹1,25,890 ₹1,15,400 ₹1,65,000

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भाव बाजार के संकेतात्मक रेट हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों के अलावा 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है। अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि जरूर कर लें।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- भारत में सोने की खरीदारी में आई भारी गिरावट, अप्रैल से अक्टूबर के बीच गोल्ड इंपोर्ट 40% घटा

SOURCE : KHABAR INDIA TV