Home LIFESTYLE NEWS HINDI सोने से पहले करें ये 7 एक्सरसाइज, दिनभर का स्ट्रेस होगा मिनटों...

सोने से पहले करें ये 7 एक्सरसाइज, दिनभर का स्ट्रेस होगा मिनटों में दूर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार स्ट्रेस की वजह से लोगों को रात में स्लीप एंग्जायटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी दिनभर काम के बात रात से समय किसी टेंशन की वजह से नींद नहीं आती है तो यहां बताई 7 एक्सरसाइज सोने से पहले जरूर करें। 

रात में सोने से पहले टेंशन फ्री रहना बहुत जरूरी है। जब आप टेंशन फ्री रहते हैं तो नहीं अच्छी और गहरी आती है। हेल्थ के लिए गहरी नींद में सोना बहुत जरूरी है। हालांकि, आजकल काम के प्रेशर की वजह से हर कोई स्ट्रेस में है। ऐसे में कुछ लोगों के लिए चैन की नींद सो पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग तो स्ट्रेस की वजह से स्लीप एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले स्ट्रेस फ्री रहने के लिए आप यहां बताई एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।

1) गहरी सास लेना

रात में सोने से पहले 2 से 5 मिनट तक के लिए गहरी सास लें। इसे करने के लिए नाक से 4 सेकंड तक सांस अंदर लें और इसे 4 सेकंड तक रोकें। फिर मुंह से धीरे-धीरे 6 सेकंड तक सांस बाहर निकालें। इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज आपको गहरी नींद सोने में मदद कर सकती है।

2) गर्दन की स्ट्रेचिंग

अगर आप रात में आरामदायक नींद चाहते हैं तो सोने से पहले गर्दन की स्ट्रेचिंग करें। इसे करने के लिए धीरे-धीरे अपने सिर को एक कंधे की ओर झुकाएं और हर तरफ 15–20 सेकंड तक रोकें। इस एक्सरसाइज के बाद आपको बहुत आराम महसूस होगा।

3) कंधों को घुमाना

दिनभर लैपटॉप पर काम करने के बाद कंधों की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। तनाव कम करने के लिए शोल्डर रोल्स करें। इसके लिए अपने कंधों को 10 बार आगे और फिर 10 बार पीछे की ओर घुमाएं।

4) मसल रिलैक्सेशन

रात की अच्छी नींद के लिए सोने से पहले मांसपेशियों को धीरे-धीरे आराम दें। अगर आपका काम टाइपिंग का है तो उंगलियों को आराम देने के लिए मुट्ठी बनाएं और 5 सेकंड के लिए कसें, फिर 10 सेकंड के लिए ढीला छोड़ दें। इसी तरह शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशियों के साथ करें।लेटने के बाद आप ऐसा पैरों के साथ भी कर सकते हैं।

5) माइंडफुल वॉकिंग

सोने से पहले घर की छत, कोलोनी या फिर पार्क में कुछ देर के लिए वॉक पर जाएं। इस दौरान अपनी सांस और हर कदम पर ध्यान दें। इस माइंडफुलनेस के साथ कम से कम 5 से 10 मिनट तक चलें।

6) कैट-काऊ स्ट्रेच

बिस्तरपर बैठकर आप सावधानी से इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने हाथों और घुटनों के बल आ जाएं। फिर बारी-बारी से अपनी पीठ को ऊपर की ओर मोड़ें और फिर छाती को ऊपर उठाते हुए पीठ को नीचे की ओर झुकाएं। इसे 10 बार दोहराएं।

7) आगे की ओर झुकना

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखकर खड़े हों और धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। फिर अपने हाथों को स्वाभाविक रूप से लटकने दें। 20–30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर नॉर्मल हो जाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN