Home LIFESTYLE NEWS HINDI सोने से पहले गुलाबजल में मिलाकर लगा लें ये 1 चीज, डॉक्टर...

सोने से पहले गुलाबजल में मिलाकर लगा लें ये 1 चीज, डॉक्टर बोले- महंगे प्रॉडक्ट भी हो जाएंगे फेल!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन डल नजर आ रही है, एक्ने-पिंपल की समस्या है, ऑयली स्किन है या ओपन पोर्स हैं; तो ये सिंपल सी रेमेडी जरूर ट्राई करें। डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि अगर सोने से पहले इन 2 चीजों को मिलाकर अप्लाई कर लें, तो स्किन ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आ सकती है।

चेहरे की देखभाल के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल पुराने टाइम से किया जा रहा है। गुलाबजल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन में किसी भी तरह की इरीटेशन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये त्वचा को हाइड्रेट, फ्रेश और ग्लोइंग बनाने का भी काम करता है। लोग गुलाबजल को कई अलग-अलग तरीकों से अपने स्किनकेयर में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है इसे फिटकरी के साथ मिक्स कर के लगाना। एक वीडियो पोस्ट के जरिए डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि अगर फिटकरी और गुलाबजल को एक साथ मिक्स कर के लगाया जाए, तो इन दोनों के फायदे दोगुने हो सकते हैं। अगर आप डल स्किन, ओपन पोर्स, पिंपल और डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं, तो ये सिंपल सी होम रेमेडी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

गुलाबजल में फिटकरी मिलाकर लगाने के फायदे

1) एक्ने और पिंपल को कम करता है

डॉ सलीम बताते हैं कि फिटकरी में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं गुलाबजल अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देने का काम करता है।

2) पोर्स छोटे दिखाई दे सकते हैं

अगर आपके चेहरे पर बड़े बड़े ओपन पोर्स दिखाई देते हैं, तो ये रेमेडी आपको भी ट्राई करनी चाहिए। फिटकरी में एस्ट्रेजेंट गुण होते हैं, जो स्किन को टाइट करने और पोर्स को छोटा दिखाने में मदद कर सकते हैं।

3) सेंसेटिव स्किन वालों के लिए बेस्ट है ये मिक्सचर

डॉ सलीम कहते हैं कि सेंसेटिव स्किन वालों के लिए ये मिक्सचर वरदान से कम नहीं है। अगर कोई भी केमिकल लगाने पर आपकी स्किन में दाने, एलर्जी, खुजली और रेडनेस होने लगती है तो फिटकरी और गुलाबजल का सौम्य मिक्सचर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये स्किन की जलन और लालिमा को कम कर के ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मदद करता है।

4) ऑयल कंट्रोल में मदद करता है

अगर स्किन काफी ऑयली है, तो पिंपल और एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स भी ट्रिगर होती हैं। ऐसे में गुलाबजल और फिटकरी का कॉम्बिनेशन काफी फायदा कर सकता है। ये पोर्स को छोटा करता है, जिससे ऑयल प्रोडक्शन भी कंट्रोल होता है। त्वचा बिना ड्राई हुए ज्यादा स्मूद और हेल्दी नजर आती है।

5) सनबर्न से राहत से देता है

ज्यादा गर्मी या धूप में रहने की वजह से सनबर्न हो जाता है, जिससे त्वचा लाल और झुलसी हुई नजर आ सकती है। ऐसे में ये मिश्रण त्वचा को ठंडक देने और शांत करने का काम करता है। साथ ही स्किन का रिपेयरिंग प्रॉसेस भी तेज होता है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप ज्यादा धूप या गर्मी वाली जगह पर रहते हैं, तो दिन में दो बार ये मिक्सचर चेहरे पर जरूर लगाएं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

एक कटोरी में लगभग 100ml गुलाबजल लें और इसमें एक छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाएं। इस मिक्सचर को किसी साफ शीशी में भर कर रख लें। रोज रात में सोने से पहले फेसवॉश करें और इस मिक्सचर को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अप्लाई करें। इसे तब तक मसाज करें, जबतक ये स्किन में एब्जॉर्ब ना हो जाए। आप इस मिक्सचर को अपने हाथ-पैरों और गर्दन पर भी लगा सकते हैं।

कितनी बार इस्तेमाल करें?

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो रोजाना एक से दो बार चेहरे पर लगा सकते हैं। वहीं ड्राई और सेंसेटिव स्किन वालों के लिए हफ्ते में 3-4 बार लगाना ही काफी है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करें, वरना स्किन ड्राई होने का खतरा भी रहता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN