Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्ट्रेट और सिल्की करने हैं बाल? मेथी दाना में मिला लें ये...

स्ट्रेट और सिल्की करने हैं बाल? मेथी दाना में मिला लें ये 3 चीजें, डॉ शोभना ने बताया सीक्रेट!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hair Care: अगर आपको सिल्की और स्ट्रेट बाल पसंद हैं, तो एक बार ये हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना बताती हैं कि इस मास्क का असर आपको पहले इस्तेमाल से ही दिखना शुरु हो जाएगा।

हर लड़की चाहती है कि उसके बाल सॉफ्ट सिल्की हों और स्ट्रेट भी, जिन्हें स्टाइल करने की भी जरूरत ना पड़े। इसके लिए पार्लर और सैलून में केराटिन, रिबॉन्डिंग और हेयर स्ट्रेटनिंग जैसी कई हेयर ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, लेकिन ये बालों को परमानेंट डैमेज कर सकते हैं। कभी-कभार बालों को स्ट्रेट या सुलझा हुआ बनाना हो, तो हीट वाले स्ट्रेटनर्स यूज करने पड़ते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अब सवाल है कि अगर अपने बाल सिल्की और स्ट्रेट करने हों, तो क्या इसका कोई नेचुरल तरीका है? जी हां, बिल्कुल है। मेथी दाना में अगर आप बस 3 चीजें मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें, तो रेगुलर इस्तेमाल के साथ आपके बाल सीधे और सॉफ्ट हो सकते हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना का कहना है। आइए जानते हैं उनका बताया हुआ ये मास्क कैसे तैयार करें।

बालों को स्ट्रेट और सिल्की बनाएगा ये हेयर मास्क

अगर आपके बाल काफी ज्यादा रूखे-सूखे और उलझे हुए रहते हैं, तो ये मेथी दाना हेयर पैक आप ट्राई कर सकती हैं। रेगुलर इस्तेमाल के साथ ये आपके बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाने में भी मदद करता है। डॉ शोभना बताती हैं कि इसके लिए आपको मेथी दाना, नारियल का तेल, फ्रेश एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी। ये सभी चीजें बालों को अंदर से मॉइश्चर देती हैं, जिससे वो ज्यादा सॉफ्ट और मैनेजेबल हो जाते हैं।

इस तरह तैयार करें मेथी दाना हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको मेथी दाना को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है। आप अपने बालों की लंबाई की हिसाब से मेथी दाना की मात्रा कम या ज्यादा रख सकती हैं। अब अगले दिन इनका सारा पानी निकाल दें और एक मिक्सर में ट्रांसफर करें। इसमें थोड़ा सा ताजा एलोवेरा जेल एड करें। अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा जेल नहीं है, तो आप मार्केट वाला भी यूज कर सकते हैं। साथ ही इसमें दो चम्मच नारियल तेल और दो विटामिन ई की कैप्सूल एड करें। इन सभी चीजों को पीसकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें।

लगाने का सही तरीका जानें

इस हेयर मास्क को आपको अपने बालों की लेंथ यानी लंबाई पर अप्लाई करना है। ध्यान रहे आपके बालों में तेल लगा हुआ होना नहीं चाहिए और बाल साफ भी होने चाहिए। इसके बाद इस पेस्ट को लगाकर लगभग 30-35 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को वॉश कर लें। ये ट्रीटमेंट आप हफ्ते में एक बार दोहरा सकती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि पहले ही इस्तेमाल से आपके बाल ज्यादा सॉफ्ट, सिल्की और स्ट्रेट नजर आना शुरू हो जाएंगे।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN