Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/swb_1790601602361_7lwR_1790601612213_8qeg_66bf036b_1794750786604_HFB1_1794750786720_jR4G_7dc1a256-b350-4016-b25f-3d6b7ae63a40_ZUI7.jpgस्वरा भास्कर ने हाल ही में बताया कि कैसे साल 2011 में एक डायरेक्टर ने सेक्शुल हैरेस किया था उन्हें। लेकिन अब सालों बाद उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह तब चुप रही थीं।
स्वरा भास्कर उन सेलेब्स में से हैं ना सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस बल्कि अपने स्टेटमेंट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। स्वरा कभी किसी भी मुद्दे पर बात करमे से झिझकती नहीं हैं फिर चाहे बात फिल्म इंडस्ट्री की हो या फिर कोई भी सोशल मुद्दा। अब स्वरा ने बताया कि कैसे वह जो हमेशा सब मुद्दों पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं, वह खुद अपने लिए आवाज नहीं उठा पाईं जहां उन्हें उठाना चाहिए था। स्वरा ने बताया कि कैसे एक शूट के दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया था। अब स्वरा ने बताया कि क्यों वह तब नहीं बोल पाईं।
स्वरा ने बताया क्या हुआ था उनके साथ
द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए स्वरा ने एक आउटडोर शूट के बारे में बताया जब एक डायरेक्टर ने उन्हें हैरेस किया था। उस वक्त वह पहले उस बिहेवियर को बतौर सेक्शुअल हैरेसमेंट नहीं समझ पाईं क्योंकि वो फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं था। वह बोलीं, ‘मुझे नहीं पता चला। मुझे नहीं पता था कि वह सेक्शुअल हैरेसमेंट है काम पर क्योंकि उस आदमी ने मेरे साथ फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं किया।’
स्वरा ने बताया कि तब उनकी कोई पर्सनल टीम नहीं थी ना ही इंडस्ट्री कनेक्शन्स या कोई ऐसा जिनके पास जाकर वह मदद के लिए हाथ बढ़ा सकती थीं।
बाद में समझ आया हुआ था सेक्शुअल हैरेसमेंट
स्वरा ने आगे कहा कि मीटू मूवमेंट के बाद वह उस इंसिडेंट को अलग से देखने लगीं। कई महिलाओं के इंसिडेंट्स के बारे में सुनकर और पढ़कर उन्हें समझ आया कि जो उनके साथ हुआ था वो भी हैरेसमेंट था। स्वरा ने इस बारे में भी बात की कि महिलाओं के लिए खुद की सुरक्षा और प्रोफेशन मौकों को बनाए रखने के बीच चुनाव करना कितना मुश्किल हो सकता है।
स्वरा बोलीं मैं काम नहीं छोड़ना चाहती थी
स्वरा ने क्लीयर किया, ‘मैं प्रोजेक्ट को नहीं छोड़ना चाहती थीं। मैं काम नहीं छोड़ना चाहती थी। मेरा मतलब, मेरे अपने भी एम्बीशन्स थे न? जब वो इंसिडेंट हुआ फिल्म एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर उनके सपोर्ट में आए थे। स्वरा ने उन्हें क्रेडिट दिया है उनके लिए स्टैंड लेने के लिए और बाकी का शूट इससे बेहतर हो गया था।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




