Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/aaj_1790703842791_MGzV_1790703860122_2uNN_3e6edf07-ff98-4ea0-be53-1bb739ff37b7_5SBY.jpgफिल्म हनुमान अंश के सक्सेसफुल होने के बाद अब दर्शक चाहते हैं कि इसका सीक्वल आए। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सीक्वल में अक्षय कुमार हो सकते हैं। अब मेकर्स ने इसका सच बताया है।
हनुमान अंश फिल्म छाई हुई है। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म में नीम करोली बाबा की कहानियां दिखाई गई हैं। अब हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार फिल्म के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। ये खबर इसलिए भी काफी चर्चा में रही जब फिल्म की प्रोड्यूसर अनिप्रिया नागर ने अक्षय को अपना फेवरेट एक्टर बताया। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया था कि क्या अक्षय दूसरी फिल्म में आएंगे तो उन्होंने कहा था कि वो महाराज जी बताएंगे।
अक्षय को लेकर क्या बोलीं फिल्म की प्रोड्यूसर
इस कमेंट के वायरल होने के बाद फैंस यही अनुमान लगाने लगे कि अक्षय फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब अनुप्रिया ने इस बात को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, मैंने अक्षय कुमार के पार्ट 2 में होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। ये गलत है।
सिंगर सुनील की आंख के ट्रीटमेंट का प्लान
बता दें कि अनुप्रिया ने फिल्म के सिंगर सुनील लोधी के आंख के इलाज के लिए भी मदद ऑफर की है। अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने मुंबई में उनके ट्रीटमेंट के लिए कंसल्ट किया है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार भी सुनील की मदद के लिए आगे आई है।
सुनील ने फिल्म में मैंने तेरे ही भरोसे गाना गाया है। इस गाने को काफी पसंद किया गया है खासकर सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
मध्य प्रदेश सरकार ने की मदद
अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने मुंबई में सुनील जी के लिए कन्सलटेशन अपॉइंटमेंट लिया उनकी आंख के ट्रीटमेंट के लिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार आगे आई और उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए मदद की। ये एक ज्वाइंट एफर्ट है।’
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हनुमान अंश फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस में 309.38 करोड़ कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 404.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म 2 करोड़ के बजट में बनी थी और अब मूवी ने बजट से 200 गुना ज्यादा की कमाई कर ली है।
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज के 2 महीने बाद भी थिएटर में कमाल कर रही है।
बता दें कि इससे पहले विशाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को हाथों से लिखा था। इसके बाद उन्होंने उस स्क्रिप्ट को अपने असिस्टेंट को दिया और फिर उन्होंने उसका प्रिंट निकाला।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




