Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/hanuman_ansh_box_office_17_09_1789585653586_6ILC_1789585658312_a89O_e51ad06e-a1d8-4957-bff2-3b5a14900d7f_kE8R.pngThird Highest Grossing of 2026: हनुमान अंश इस साल की तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 41वें दिन फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ हो गया है।
छोटे बजट में बनी हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर रही है कि हर कोई कह रहा है कि फिल्म पर बाबा नीम करौली की कृपा बरसी है। इस फिल्म को 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। किसी ने सोचा नहीं था कि फिल्म अपने 41वें दिन 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी। मिर्जापुर द मूवी को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है।
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
17 सितंबर तक के बॉक्स ऑफिस डेटा के मुताबिक, हनुमान अंश तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आज 41वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ हो गया है।
| फिल्म का नाम | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ग्रॉस) |
|---|---|
| धुरंधर: द रिवेंज | 1278.6 करोड़ |
| बॉर्डर 2 | 380.4 करोड़ |
| हनुमान अंश | 280 करोड़ |
हनुमान अंश ने कमाई के मामले में मिर्जापुर द मूवी (सिनेमाघरों में शोज चल रहे हैं) और आवारापन 2 को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। मिर्जापुर द मूवी के आज के बॉक्स ऑफिस कलेक्श की बात करें तो फिल्म ने आज 3.75 करोड़ की कमाई कर ली है। आज का कलेक्शन मिलाकर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 237.64 करोड़ हो गया है। अभी तक के डेटा के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश मिर्जापुर से आगे चल रही है।
हनुमान अंश ने 2026 की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
- भूत बंगला: आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 205.8 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) किया था।
- धमाल 4: धमाल 4 एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म ने भारत में 189.2 करोड़ की कमाई की थी।
- आवारापन 2: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 178.8c करोड़ की कमाई की थी।
- वेलकम टू द जंगल: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म ने भारत में 152.2 करोड़ की कमाई की थी।
- कॉकटेल 2: हनुमान अंश ने शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 को भी पछाड़ दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112.3 करोड़ की कमाई की थी।
- राजा शिवाजी: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी को भी हनुमान अंश ने पछाड़ दिया है। रितेश की फिल्म ने भारत में 111.2 करोड़ की कमाई की थी।
- मैं वापस आऊंगा: इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा को भी हनुमान अंश को भी पछाड़ दिया है। फिल्म ने भारत में 78.2 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
- अल्फा: आलिया भट्ट की अल्फा ने भारत में 69.7 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ नजर आई थीं।
- ओ रोमियो: शाहिद कपूर की दो ओ रोमियो के कलेक्शन को भी हनुमान अंश ने पछाड़ दिया है। फिल्म ने भारत में 75.6 करोड़ की कमाई की थी।
- मर्दानी 3: रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 60.2 करोड़ की कमाई की थी।
- है जवानी तो इश्क होना है: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने भारत में 57.7 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
- पति-पत्नी और वो: आयुष्मान खुराना की पति-पत्नी और वो ने भारत में 56.6 करोड़ की कमाई की थी।
- बंटवारा 1947: सनी देओल की बंटवारा 1947 भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म ने भारत में 43.4 करोड़ की कमाई की थी।
- इक्कीस: अगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा फिल्म ने भारत में 38.3 करोड़ की कमाई की थी।
- चांद मेरा दिल: लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी। फिल्म ने भारत में 34.4 करोड़ की कमाई की थी।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




