Source :- INDIATV NEWS

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज बड़ ऐलान कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब इस बारे में अखिलेश यादव से पूछा गया कि अगर वाराणसी में समाजवादी पार्टी की स्थिति इतनी मजबूत है, तो क्या वो बनारस से चुनाव लड़ेंगे। इस पर अखिलेश ने कहा कि वो पिछली बार भी बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बने थे और इस बार भी लोकसभा से सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचेंगे।
अखिलेश यादव ने क्यों लिया ये फैसला
अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव ना लड़ने से उन्हें ये फायदा हो सकता है कि वो पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए फ्री रहें..किसी एक सीट पर बंधना ना पड़े। दूसरा ये कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा में बहुमत हासिल ना कर पाई, तो वो दिल्ली में रहकर राजनीति करते रहेंगे। लेकिन चुनाव ना लड़ने का नुकसान भी हो सकता है। अब BJP कहेगी कि अखिलेश यादव को..जीतने की उम्मीद नहीं है, इसलिए वो ना लोकसभा छोड़ेंगे ना विधानसभा में आएंगे।
सरकार बनने पर काशी में मेट्रो बनाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा, वरुणा नदी जो पूजनीय है जिसके साथ आध्यात्मिक भावनाएं जुड़ी हैं, उसको भी सुंदर करने का काम शुरू हुआ था। गोमती रिवर फ्रंट से, हम इसको साफ सुथरी नदी देंगे। समाजवादी पार्टी का सपना पूरा करेंगे। अखिलेश ने तंज कसा- क्योटो नहीं बनाया क्योटो की फोटो ही लगा देते। हमारी सरकार बनी तो हम काशी में मेट्रो बनाएंगे।
ओम प्रकाश राजभर की ओटीपी कहीं और से आती है
ओमप्रकाश राजभर के बयान पर अखिलेश ने कहा कि उनकी OTP कहीं और से आती है। ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट में बैठे माफिया वालों को डराना चाहते हैं उन्हें 50 सीट चाहिए तो वह माफिया का रोल प्ले करेंगे डराने के लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सारे मंत्रियों की खुद टिकट काटने जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा हटे संकट मिटे
अखिलेश ने बीजेपी की यात्रा को अराजकता की यात्रा बताया और कहा, राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान प्रभु राम सजा देंगे भगवान विश्वनाथ भी देंगे। राम मंदीर पर क्लीन चिट मिल गई लेकिन ऊपर वाला क्लीन चिट कब देगा। जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण के लिए कहा है उनके सभी कार्यक्रम बंद कर देने चाहिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलडोजर ले लेना चाहिए और सीधा उनके आश्रम में चला देना चाहिए
(वाराणसी से अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
“अखिलेश यादव की कोई राजनीतिक दिशा नहीं, सपा भाजपा की है ‘B’ टीम”, मायावती के भतीजे आकाश आनंद का बड़ा हमला
SOURCE : INDIATV NEWS



