Home LIFESTYLE NEWS HINDI हरगिज नहीं बतानी चाहिए पति को ये 5 बातें, पत्नियां गांठ बांध...

हरगिज नहीं बतानी चाहिए पति को ये 5 बातें, पत्नियां गांठ बांध लें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शादीशुदा रिश्ते में पति के साथ संबंध अच्छे चल रहे हैं फिर भी कुछ बातों के बारे में सही समय का इंतजार करना जरूरी होता है। जैसे मेंटर जॉली ने बताया कि पत्नियों को भूलकर भी पतियों को इन 5 बातों के बारे में नहीं बताना चाहिए।

पत्नियों को अगर शादीशुदा जिंदगी में सुकून, प्यार और विश्वास चाहिए तो रिलेशनशिप एक्सपर्ट की कुछ एडवाइज को जरूर मानना चाहिए। नहीं तो रिश्तों को खराब होने और बिगड़ने में देर नहीं लगती। कई बार देखा गया है कि पति अक्सर उन बातों को आपके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। महिलाएं अक्सर अपने पति के साथ रिश्ते में इतना ज्यादा खुल जाती हैं कि सारी बातें बता देती हैं। जबकि गलत टाइम पर बोली गई सही बात की वैल्यू भी नहीं होती। इसलिए पति को कुछ बातों के बारे में ना बताने में ही भलाई होती है। मेंटर जॉली निपुन ने ऐसी ही 5 बातों के बारे में बताया है।

पुराने रिलेशनशिप के बारे में

अगर पास्ट में कभी आपका रिलेशनशिप रहा है और अब खत्म हो चुका है तो इस बारे में अपने पति को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए। भले ही आप उसे मन से पूरी तरह से भूल चुकी हों लेकिन इस बारे में पति को बताना आपकी भूल हो सकती है। एक पति के रूप में कई बार आदमी इन बातों को एक्सेप्ट नहीं कर पाते हैं और कई बार रिश्ते में दरार पड़ जाती है। इसलिए सही समय पर ही सही चीजों के बारे में बताना चाहिए।

आपकी फैमिली के झगड़े या मतभेद

आपकी फैमिली में किसी तरह के झगड़े या मतभेद हो रहे हैं तो इस बारे में अपने पति को कभी नहीं बताना चाहिए। ये बातें कई बार पति याद रखते हैं और बाद में आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपकी फैमिली की संपत्ति

आपके मायके में कितनी संपत्ति, कितनी धन-दौलत है, इस बारे में पति को कभी नहीं बताना चाहिए। जितनी जानकारी उनके पास है उस तक ही सीमित रखें। मायके के चल-अचल संपत्ति की जानकारी देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार पति के मन में लालच पैदा हो सकता है और वो आपके घरवालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

भाई-बहन के साथ पर्सनल रिश्ते

भाई-भाई, बहन, बहनोई या मायके के किसी भी रिश्ते आपके साथ अच्छे नहीं बन रहे, लड़ाई हो गई या फिर वाद-विवाद हो गया तो इस बारे में भी अपने पति को ना बताएं। अगर बताना ही है तो सही समय का इंतजार करें। वैसे भी जरूरी नहीं कि आपके पति को आपके भाई-बहन से बनने वाले रिश्तों के बारे में पूरी जानकारी हो क्योंकि भाई-बहन से रिश्ते सुधर जाएंगे लेकिन पति के मन में हो सकता है खटास भर जाए।

झगड़े के दौरान मायके वालों ने क्या कहा ना बोलें

काफी सारी लेडीज पति से झगड़ा करती हैं और उस बीच में बोल देती हैं कि मायके वालों ने पति के लिए क्या बोला, इस तरह की भूल आप कभी ना करें। मायके वालों ने पति को क्या बोला इसके बारे में अपने पति को कभी ना बताएं। खासतौर पर झगड़े या बहस के बीच में हरगिज नहीं, क्योंकि आप पति-पत्नी के बीच के रिश्ते सुधर जाएं लेकिन मायके वालों से हो सकता है रिश्ते कभी ना सुधरें क्योंकि पति के दिमाग में वो बातें सालों तक याद रह जाती है और रिश्ते सामान्य नहीं हो पाते। इसलिए पत्नियों को पति से इन 5 बातों को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN