Source :- LIVE HINDUSTAN
हरतालिका तीज के लिए मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज के खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं और तब भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करते हुए पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और शाम की पूजा के समय लाल साड़ी के साथ गहने और सुहाग का श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल होती है। लेकिन कई महिलाओं के काम के चलते मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है और अगर आप भी अब तक हाथों पर हिना नहीं रचा पाई हैं, तो दिन में सिर्फ 10 मिनट में आसान डिजाइन हथेली पर सजा लें। आधे घंटे में आपकी मेहंदी सूख जाएगी और आप शाम को मेहंदी वाले हाथों से पूजा कर सकेंगी। चलिए आपको 10 मिनट में लगने वाले 10 ट्रेंडी मेहंदी पैटर्न दिखाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



